हरियाणा चुनाव की तारीखों में नहीं होगा कोई बदलाव
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने मुलाकात की। यह मुलाकात किसान आंदोलन पर विवादास्पद टिप्पणी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से हिदायत मिलने के कुछ दिनों बाद हुई।
बता दें कि, यह दूसरा मौका है जब कंगना रनौत ने जेपी नड्डा से मुलाकात की है। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के साथ विवाद खड़ा कर दिया था।
कंगना रनौत ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे और वहां बलात्कार तथा हत्याएं हो रही थीं। इस साक्षात्कार की एक क्लिप ‘एक्स’ पर भी उन्होंने साझा किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो भारत में भी ‘बांग्लादेश जैसी स्थिति’ पैदा हो सकती थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान ‘‘लाशें लटकी थी और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही थीं।’’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…
देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…