हरियाणा में 1 अक्टूबर को ही होंगे मतदान, तारीखों में नहीं होगा कोई बदलाव
Haryana News : हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में कोई बदलाव नहीं होगा। सूत्रों से यह जानकारी साझा की है। बता दें कि, छुट्टियों का हवाला देते हुए भारतीय जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल ने चुनाव आयोग को चिट्ठी को पत्र लिखा था। इस पत्र में चुनाव आयोग से अपील की गई थी कि वोटिंग प्रतिशत पर छुट्टियों का असर न हो, इसके लिए चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाई जानी चाहिए।
आपको बता दें कि, चुनाव की तारीखों में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी अभी से चुनाव में हार मान चुकी है, इसलिए तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग कर रही है। वहीं, कांग्रेस ने ये भी दावा किया कि प्रदेश की जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है और वोटिंग के दिन का इंतजार कर रही है। Haryana News
वहीं, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो जाएगी. टिकट बंटवारे पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों का मंथन जारी है। पहले से निर्धारित 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी Haryana News
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…