भांजे की शादी में मटका डांस करते हुए मामा की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

राजस्थान के नवलगढ़ में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक शख्स की अपने भांजे की शादी में मटका डांस करते हुए अचानक मौत हो गई।

मृतक का नाम कमलेश ढाका बताया जा रहा है। वे नवलगढ़ की चौखानी गैस एजेंसी पर काम करते थे और घर-घर गैस सैलेंडर वितरण करते थे।

20 अप्रैल को, कमलेश अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए लोछवा की ढाणी गए थे। शादी की रस्मों के बाद, वे डीजे की धुन पर मटका डांस कर रहे थे।

इसी दौरान, वे अचानक जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि कमलेश ढाका की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कमलेश ढाका को सिर पर मटका रखकर नाचते हुए देखा जा सकता है।

यह घटना शादी के माहौल में मातम का माहौल ला दिया। मृतक के परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago