तारक मेहता का उल्टा चश्मा नामक धारावाहिक में ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले गुरचरण सिंह सोमवार से लापता हैं। गुरचरण के पिता ने पालम थाने में उनके लापता होने की शिकायत दी है। गुरचरण के पिता का कहना है कि वह घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन न ही वह मुंबई पहुंचे और न ही घर वापस आए।
पालम थाना पुलिस को दी शिकायत में साधनगर के हरजीत सिंह ने कहा है कि उनका बेटा गुरचरण सिंह सोमवार सुबह मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। उसे आईजीआई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान पकड़नी थी। वह न तो मुंबई पहुंचे और न ही घर लौटे हैं। उनका मोबाइल भी नहीं मिल रहा है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि वह कहां से लापता हुए थे।
गुरचरण सिंह धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ सोढ़ी के किरदार में नजर आए थे। बाद में वह अपने परिवार के साथ रहने लगे थे।
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…
रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के…