मनोरंजन

टीवी शो ‘बालवीर’ फेम Dev ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आरती से की शादी, नेपाल में हुआ ग्रैंड वेडिंग समारोह

टीवी के मशहूर शो ‘बालवीर’ (Baalveer) फेम देव जोशी (Dev Joshi) ने आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आरती के साथ शादी के बंधन में बंध गये है। 25 फरवरी को इस प्यारे कपल ने एक खूबसूरत और भावुक शादी समारोह के दौरान सात जन्मों का साथ निभाने का वादा किया। इस ग्रैंड वेडिंग में केवल Dev और आरती के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। शादी का जश्न नेपाल में हुआ, जहाँ Dev अपनी बारात लेकर पहुंचे थे। इस मौके पर उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं, जिसे देखकर फैंस और टीवी सेलेब्स भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Dev ने अपनी शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन लिखा – “अहं त्वदस्मि मदसि त्वम्!” जिसका अर्थ है, “मैं तुझसे और तू मुझसे।” यह पंक्ति उनके प्यार और एक दूसरे के लिए प्रतिबद्धता को व्यक्त करती है। शादी के मौके पर Dev ने क्रीम कलर की कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी थी, जबकि आरती रेड और गोल्डन रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों की जोड़ी सच में बेमिसाल थी।

 

देव जोशी  और आरती की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मेहंदी की तरह आप दोनों का प्यार भी गहरा रहे।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “अरे वाह, साजन जी नेपाल गए हैं अपनी आरती को लेने।” बता दें कि दोनों ने परिवार की मौजूदगी में ही नेपाल में सगाई की थी, जिससे जुड़ी फोटोज Dev और आरती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी शेयर की थी।

 


शादी के पहले Dev ने अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें हल्दी और मेहंदी जैसे फंक्शंस की झलकियाँ देखने को मिलीं। इन तस्वीरों से यह साफ जाहिर होता है कि Dev और आरती दोनों ही इस नए सफर के लिए बेहद खुश और उत्साहित हैं। उनके चाहने वालों की शुभकामनाएं लगातार सोशल मीडिया पर मिल रही हैं।


‘बालवीर’ शो के जरिए Dev ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। शो में बालवीर के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। अब जब वो अपनी निजी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, तो फैंस को भी उनकी खुशी में शामिल होने का मौका मिल रहा है। शादी के इस खास मौके पर Dev और आरती का प्यार और उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें फैंस को रोमांटिक आदर्श की झलक देती हैं।

टीवी इंडस्ट्री के इस प्यारे कपल को शादी के इस नए दौर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

22 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago