बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हाल ही में शाहरुख खान जॉय अवॉर्ड्स 2026 के लिए रियाद पहुंचे थे। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें तर्किश एक्ट्रेस Hande Erçel को स्टेज पर खड़े किंग खान को कैमरे में रिकॉर्ड करते देखा गया। उन्हें सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की फैन गर्ल बुलाया जाने लगा।
वहीं, अब एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखकर खुलासा किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर शाहरुख और अमीना की ऑनस्टेज फोटो शेयर कर किंग खान को मेंशन करते हुए लिखा- कौन है ये अंकल?
दरअसल, वायरल वीडियो में शाहरुख खान के साथ मिस्र की हसीना अमीना खलील स्टेज पर थीं। ये नजारा Hande Erçel कैप्चर कर रही थीं लेकिन सच ये है कि वो शाहरुख खान को नहीं बल्कि अपनी दोस्त अमीना खलील को कैप्चर कर रही थीं।
Hande Erçel आगे लिखती हैं- मैं बस अपनी दोस्ती अमीना को रिकॉर्ड कर रही थी। मैं उनकी फैन नहीं हूं। प्लीज सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहों को फैलाना बंद करो। हालांकि, टर्किश एक्ट्रेस का ये पोस्ट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल होने लगा और अब उन्होंने इस पोस्ट को इंस्टा स्टोरी से डिलीट कर दिया है। यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा कि वो बॉलीवुड के बादशाह के लिए ऐसी बात कह सकती हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…