देश

बिहार में नीतीश कुमार करेंगे कैबिनेट का विस्तार ,BJP से 3 और JDU कोटे से 2 बन सकते हैं नए मंत्री

बिहार में विधानमंडल के बजट सत्र के पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही है। बिहार में 28 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने वाला है। साथ ही संभावना जताई जा रही है कि कुल 5 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है । बताया जा रहा है कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की जगह कैबिनेट में दूसरे चेहरे को जगह मिल सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात में इस पर सहमति बनी है ।

क्या है पूरा मामला ?

वहीं बताया जा रहा हा कि कुल 5 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की जगह कैबिनेट में दूसरे चेहरे को जगह मिल सकती है. बीजेपी कोटे से तीन और जेडीयू कोटे से 2 नए मंत्री बन सकते हैं.दअरसल मौजूदा समय में बिहार सरकार में कुल 30 मंत्री हैं, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दो उपमुख्यमंत्री शामिल हैं। बिहार विधानसभा की संरचना को देखते हुए, कैबिनेट में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अभी भी छह पद खाली हैं, जिन्हें नए मंत्रियों से भरा जा सकता है।बीजेपी कोटे से कुल 5 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। साथ ही एक-दो लोगों को मंत्रिमंडल से हटाया भी जा सकता है। पार्टी नेताओं के अनुसार 30 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में BJP कोटे से दो उपमुख्यमंत्री सहित कुल 15 मंत्री हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष छोड़ सकते हैं मंत्री पद

वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ.दिलीप जायसवाल बिजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में दिलीप जायसवाल मंत्री पद छोड़ सकते हैं। पार्टी ने जिन नामों पर चर्चा की उसमें नवल किशोर यादव को मंत्री बनाया जा सकता है। जीवेश कुमार और अनिल शर्मा में से किसी एक को तो महिला कोटा से कविता देवी को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, जेडीयू कोटे पर सस्पेंस है। इसका फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। बताया जा रहा है कि जिन मंत्रियों के पास दो-दो विभाग हैं, उनसे एक विभाग लिया जा सकता है।

नीतीश कैबिनेट के विस्तार को साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस विस्तार के जरिए सभी सामाजिक और जातीय समीकरण बैठाने की कोशिश है। बिहार में 28 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होगी और 28 मार्च तक चलेगा।

ये भी पढ़े :

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago