“इंडिया माइस अवॉर्ड्स 2025”
देश में माइस टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली इकलौती अंग्रेज़ी मैगज़ीन TravTour MICE ने शनिवार को पुणे के रेडिसन ब्लू होटल ख़रादी में दसवें वार्षिक “इंडिया माइस अवॉर्ड्स 2025” का आयोजन किया… मैगज़ीन के संपादक अरविंद शर्मा पिछले 17 वर्षों से भारत के पर्यटन क्षेत्र की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत करने का सराहनीय काम कर रहे हैं ।
अरविंद शर्मा के इस अनूठे प्रयास की देश भर में प्रशंसा की जा रही है। लगातार दसवें साल उन्होंने टूरिज्म कारोबारियों और होटल व्यवसायियों को पुरस्कृत भी किया। पंकज सक्सेना को हॉस्पिटैलिटी आइकॉन ऑफ़ द ईयर से पुरस्कृत किया गया.
अरविंद शर्मा पिछले 17 वर्षों से देश को माइस टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विश्व पटल पर प्रस्तुत कर रहे हैं। उनकी मैगज़ीन TravTour MICE भारत के प्रमुख माइस पर्यटन के सहायक गंतव्यों का देश विदेश में प्रचार करती आ रही हैं। TravTour MICE भारत के इनबाउंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए डच, फ़्रेंच, जर्मन, इटालियन और इंगलिश भाषाओं में कई बार प्रकाशित हुई है। उनका ये कदम हम सभी के लिये प्रेरणा का स्रोत है ।
इस कार्यक्रम में मलेशिया टूरिज्म, द वेस्टीन कोलकाता, रेडिसन होटल ग्रुप के सपुतारा, खोपोली और ख़रादी होटेल्स, नोवोटेल गोवा पंजिम, जोन बाय द पार्क होटेल्स, वाइब रिसोर्ट मुननार, वन अबव डीएमसी, यूनिमोनी इंडिया एवं, गुलमोहर ग्रीन्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब जैसे फाइव स्टार होटेल्स संस्थानों को पुरस्कृत किया गया ।
इस मौके पर अरविंद शर्मा ने कहा कि ग्यारहवें वार्षिक इंडिया माइस टूरिज्म अवॉर्ड्स का आयोजन जून 2025 में नयी दिल्ली में किया जाएगा।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…