हरियाणा

Himani Narwal Murder: राहुल की पदयात्रा से वो कुछ लोगों को खटक रही थी, मां सविता ने कांग्रेसियों पर जताया शक

हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या को लेकर हरियाणा की राजनीति गरमा गई है। हिमानी का शव एक सूटकेस में बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने कांग्रेस पार्टी और प्रशासन को कटघरे में ला खड़ा किया है। हिमानी की मां, सविता नरवाल, ने शक जताया है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़ा कोई व्यक्ति इस हत्या में शामिल हो सकता है। उनका कहना है कि हिमानी राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद से कुछ लोगों की नजरों में खटकने लगी थी, क्योंकि वह बहुत जल्दी पार्टी में ऊपर बढ़ रही थीं।

सविता नरवाल ने बताया कि 27 फरवरी को हिमानी उनके साथ थी और वह दिल्ली के लिए निकली थी। उसके बाद रात में हिमानी का फोन बंद हो गया और अगली सुबह पुलिस से कॉल आया, जिससे परिवार को इस घटना का पता चला। हिमानी की हत्या के बाद, उसके परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं हो जाते, वे शव नहीं लेंगे और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर भेजकर सभी जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है, क्योंकि मृतका कांग्रेस कार्यकर्ता थी और लॉ की पढ़ाई कर रही थी।

आखिरी बातचीत और संदिग्ध परिस्थितियां

सविता नरवाल का कहना है कि 27 फरवरी को शाम 4 बजे तक हिमानी उनके साथ थी। उसने बताया कि वह दिल्ली के लिए निकली है और दिल्ली बाइपास से बस ली। रात में मां के साथ उसकी दोबारा बात हुई। उसने कहा कि अगले दिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कार्यक्रम है, इसलिए वह व्यस्त रहेगी और फ्री होने पर कॉल करेगी। सविता ने कहा कि वह पूरा दिन हिमानी की कॉल का इंतजार करती रही, लेकिन रात में जब उन्होंने फोन मिलाया तो नंबर बंद था। अगली सुबह जब दोबारा कॉल किया, तो दो बार फोन ऑन हुआ और फिर बंद हो गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे पुलिस स्टेशन से कॉल आया।

परिवार ने शव लेने से किया इनकार

हिमानी नरवास की हत्या के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। हिमानी की मां सविता और भाई जतिन ने कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वह शव नहीं लेंगे। जतिन ने कहा कि पहले भाई की हत्या हुई थी और अब बहन की भी हत्या कर दी गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वह उनकी बेटी को न्याय दिलाए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम शव नहीं लेंगे और अंतिम संस्कार भी नहीं करेंगे।

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

मामले की जांच कर रहे एसआई देवेंद्र ने बताया कि जैसे ही शव बरामद हुआ, हमने तुरंत फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को बुलाया। उन्होंने मौके से सभी जरूरी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं। शव की पहचान हो गई है और पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। जो साक्ष्य हमारे पास हैं और जो रिपोर्ट आएगी, दोनों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।

हत्या का मामला दर्ज, कई एंगल से जांच

जांच अधिकारीव देवेंद्र का कहना है कि जो शुरुआती साक्ष्य मिले हैं, उसके आधार पर हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता थी और लॉ की पढ़ाई कर रही थी। हम इस केस को कई एंगल से देख रहे हैं, लेकिन आगे की कार्रवाई सबूतों और रिपोर्ट्स के आधार पर करेंगे।
admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

10 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

11 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

11 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

11 hours ago