“इंडिया माइस अवॉर्ड्स 2025”“इंडिया माइस अवॉर्ड्स 2025”

TravTour MICE मैगज़ीन ने किया “इंडिया माइस अवॉर्ड्स 2025” का आयोजन

देश में माइस टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली इकलौती अंग्रेज़ी मैगज़ीन TravTour MICE ने शनिवार को पुणे के रेडिसन ब्लू होटल ख़रादी में दसवें वार्षिक “इंडिया माइस अवॉर्ड्स 2025” का आयोजन किया…  मैगज़ीन के संपादक अरविंद शर्मा पिछले 17 वर्षों से भारत के पर्यटन क्षेत्र की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मज़बूत करने का सराहनीय काम कर रहे हैं

अरविंद शर्मा के इस अनूठे प्रयास की देश भर में प्रशंसा की जा रही है। लगातार दसवें साल उन्होंने टूरिज्म कारोबारियों और होटल व्यवसायियों को पुरस्कृत भी किया। पंकज सक्सेना को हॉस्पिटैलिटी आइकॉन ऑफ़ द ईयर से पुरस्कृत किया गया.

अरविंद शर्मा पिछले 17 वर्षों से देश को माइस टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विश्व पटल पर प्रस्तुत कर रहे हैं। उनकी मैगज़ीन TravTour MICE भारत के प्रमुख माइस पर्यटन के सहायक गंतव्यों का देश विदेश में प्रचार करती आ रही हैं। TravTour MICE भारत के इनबाउंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए डच, फ़्रेंच, जर्मन, इटालियन और इंगलिश भाषाओं में कई बार प्रकाशित हुई है। उनका ये कदम हम सभी के लिये प्रेरणा का स्रोत है

इस कार्यक्रम में मलेशिया टूरिज्म, द वेस्टीन कोलकाता, रेडिसन होटल ग्रुप के सपुतारा, खोपोली और ख़रादी होटेल्स, नोवोटेल गोवा पंजिम, जोन बाय द पार्क होटेल्स, वाइब रिसोर्ट मुननार, वन अबव डीएमसी, यूनिमोनी इंडिया एवं, गुलमोहर ग्रीन्स गोल्फ एंड कंट्री क्लब जैसे फाइव स्टार होटेल्स संस्थानों को पुरस्कृत किया गया ।

इस मौके पर अरविंद शर्मा ने कहा कि ग्यारहवें वार्षिक इंडिया माइस टूरिज्म अवॉर्ड्स का आयोजन जून 2025 में नयी दिल्ली में किया जाएगा।

By Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।