तेजस्वी ने इस बार हेलीकॉप्टर में काटा केक, सहनी से पूछा- आप सबको मिर्ची क्यों लगवाते रहते हैं?

लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वीआईपी मुखिया मुकेश सहनी ने हेलीकॉप्टर में मछली और संतरा के बाद अब केक खाने का वीडियो शेयर किया है. दरअसल आज तेजस्वी और सहनी 200वीं सभा करने जा रहे हैं, इसके लिए सहनी ने तेजस्वी को सरप्राइज दिया था.

तेजस्वी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में हेलीकॉप्टर में मुकेश सहनी द्वारा आरजेडी नेता से कहते हुए सुना जा सकता है कि आज आपके लिए हमने एक सरप्राइज रखा है. उन्होंने कहा, “ये केक है और हम लोगों का 200वीं सभा आज होना है. आज 205 हो जाएंगी पूरा करेगे तो. हम लोग चाह रहे हैं कि केक काटा जाए. आपका 200 तो हो चुका है, मेरा पहली बार हो रहा है कि 200 हो रहा है.” इसके बाद तेजस्वी ने कहा कि मेरे दिमाग में ही नहीं था कि 200 हो गया है. हमें लगा कि 190 के आसपास हुआ है. विधानसभा में तो हमने इससे भी ज्यादा 250 के आसपास सभाएं की थीं इस पर वीईपी मुखिया ने कहा कि इस बार 250 पार हो जाएंगी क्योंकि सातवां चरण बाकी है.

इस वीडियो में तेजस्वी यादव ने जब सहनी से पूछा कि कि आपको ये आइडिया कहां से आया तो उन्होंने कहा कि हम लोग कुछ नया करें तो लोगों को मिर्ची लगे. उसके बाद जब तेजस्वी ने पूछा कि आप सबको मिर्ची क्यों लगवाते हैं तो इस पर सहनी ने कहा, “ये भाईचारा जो है ना, ये लोगों को मिर्ची लगना तय है. जो हम लोगों को दोस्ती वाला, भाई चारा वाला कॉम्बिनेशन बना है, इससे बिहार ही नहीं देशभर के लोगों को मिर्ची लगना तय है.”

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago