48 घंटे में आरोपी नहीं पकड़े गए तो उतार देंगे पुलिस वालों की वर्दी, सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम

वैशाली लोकसभा क्षेत्र के मीनापुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दे दिया है. मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए ठेकेदार अजय कुशवाहा उर्फ अजय महाकाल हत्याकांड को लेकर लोगों के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरे मंच से बिहार पुलिस को चेतावनी देते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया.

मीनापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि हाल ही में अजय कुशवाहा की हत्या हुई अगर 48 घंटे के अंदर अजय कुशवाहा के हत्यारे को नहीं पकड़ा गया तो फिर ऐसे पुलिस वालों की वर्दी उतार देंगे. अगर गिरफ़्तारी नहीं हुई, तो अपराधियों को बचाने वाले ऐसे पुलिस अधिकारियो के शरीर पर वर्दी नहीं होगी.

बता दें, मुजफ्फरपुर के मीनापुर सिवाईपट्टी इलाके में बीते 1 मई को ठेकेदार अजय कुशवाहा उर्फ अजय महाकाल की बेखौफ़ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद से ही मुजफ्फरपुर समेत आसपास के लोगों में काफी आक्रोश है और लोग लगातार इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. अब ऐसे में बिहार के डिप्टी सीएम ने बिहार पुलिस को साफ-साफ अल्टीमेटम देते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने को कहा है.

admin

Recent Posts

नागास्त्र-2 अटैक ड्रोन सेना को मिला, स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

 नागपुर भारतीय थल सेना ने नागपुर स्थित सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड से स्वदेशी नागस्त्र-2…

2 hours ago

8th Pay Commission: ज्यादा बेसिक पे या भत्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या होगा फायदेमंद?

 नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…

3 hours ago

भारत के हथियारों का यूरोप में बढ़ा दबदबा, 13 देशों तक पहुंचा रक्षा निर्यात

नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…

3 hours ago

कच्चे तेल की ढुलाई 3 डॉलर से बढ़कर 20 डॉलर पार, क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

  नई दिल्ली     पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

13 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

13 hours ago