ऋषिकेश AIIMS में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पुलिस ने इमरजेंसी वार्ड में घुसाई जीप

ऋषिकेश AIIMS में एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कार लेकर घुस गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, 19 मई की शाम को एम्स ऋषिकेश के ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी चल रही थी। उसी दौरान सर्जरी विभाग में तैनात महिला डॉक्टर के साथ नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने छेड़छाड़ कर दी।

इस घटना के विरोध में अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू **कर दिया। डॉक्टरों ने एम्स के डीन कार्यालय का घेराव भी किया।

मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने अस्पताल पहुंची। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

हालात को देखते हुए पुलिस ने इमरजेंसी वार्ड के भीतर लेटे मरीजों के बीच जीप घुसा दी। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड सीटी बजाकर मरीजों के स्ट्रेचर हटाते रहे। वार्ड में पुलिस की जीप देख मरीज भी हैरान रह गए।

पुलिस का कहना है कि आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी घटना को लेकर एम्स प्रशासन से मुलाकात की थी और मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

पीड़ित डॉक्टर ने 21 मई को कोतवाली ऋषिकेश में लिखित तहरीर देकर कहा कि 19 मई को ट्रॉमा ओटी कॉम्प्लेक्स एम्स में नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार ने उनके साथ शारीरिक उत्पीड़न किया और धमकी दी। तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

8 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

10 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

11 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

11 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

11 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

12 hours ago