Categories: मनोरंजन

इस सिंगर ने अपने X हसबैंड को बताया ‘गे’, एक्टर बोले- अगर होता तो…

स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर कार्तिक कुमार इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी पूर्व पत्नी और गायिका सुचित्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें लेकर बड़े दावे किए हैं. सुचित्रा ने अपनी पोस्ट में संकेत दिया कि वो ‘गे’ हैं। अब एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि अगर वह समलैंगिक होते, जैसा कि उनकी पूर्व पत्नी सुचित्रा कहती हैं, तो उन्हें इस पर गर्व होता।  वो अपनी सेक्सुअलिटी को छुपाते नहीं.

कार्तिक कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा, ‘मैं होमोसेक्सुअल हूं या नहीं. मुझे होमोसेक्सुअल होने पर शर्म महसूस नहीं होगी. सेक्सुअलिटी को लेकर जितने भी स्पेक्ट्रम हैं उनमें से कुछ भी होने पर मुझे बहुत बहुत गर्व महसूस होगा. मैं शर्मिंदा नहीं होऊंगा. मुझे गर्व होगा. मैं अपने शहर में प्राइड रैली में शामिल होऊंगा. सभी तरह की सेक्सुअलिटी प्राइड रैली में शामिल होती हैं और अपना सहयोग देती हैं. इसमें कोई शर्म नहीं है. ये गर्व की बात है.’

कार्तिक ने सुचित्रा को डायरेक्ट टारगेट न करके घुमा कर जवाब दिया है. लेकिन उनके फॉलोअर्स उनकी बात का इशारा समझ गए हैं. वीडियो में वो खुशमिजाज अंदाज में बात करते भी दिख रहे हैं. एक्टर-कॉमेडियन के फॉलोअर्स ने LGBTQA+ कम्यूनिटी को सपोर्ट करने के लिए उनकी सराहना भी की है. वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो एक्टर को अपनी सेक्सुअलिटी प्राइवेट रखने के लिए कह रहे हैं. कार्तिक कुमार की पत्नी अमृता श्रीनिवासन ने भी इस वीडियो को शेयर किया है.

सिंगर सुचित्रा ने हाल ही में एक तमिल यूट्यूब चैनल Kumudham संग बातचीत की थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने कार्तिक कुमार, धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत पर आरोप लगाए. साथ ही दावा किया कि अमृता ने कार्तिक से शादी करके गलती कर दी है. सुचित्रा का दावा ये भी है कि शादीशुदा होते हुए धनुष और ऐश्वर्या एक दूसरे पर चीट कर रहे थे. उनके दूसरे लोगों संग संबंध थे. सिंगर के दावों पर अभी किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया है.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago