कौन हैं विभव कुमार ? जिनपर लगा केजरीवाल के घर “स्वाति मालीवाल” से अभद्रता का आरोप

दिल्ली में प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर हुए कथित हमले को लेकर अहम तथ्य सामने आए हैं। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को स्वाति मालीवाल घटना की जानकारी है और इस संबंध में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

संजय सिंह ने कहा कि स्वाति मालीवाल सोमवार को सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचीं. वह लिविंग रूम में इंतजार कर रहा थीं। बाद में विभव कुमार वहां पहुंचते हैं और स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

इससे पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस ने बताया था कि स्वाति मालीवाल सिविल लाइन्स थाने आई थीं और सीएम हाउस में मुख्यमंत्री केजरीवाल के पर्सनल स्टाफ के एक सदस्य पर मारपीट का आरोप लगाया था.

हालांकि, स्वाति मालीवाल ने अब तक इस मामले में लिखित शिकायत नहीं की है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद ही मामले की जांच आगे बढ़ेगी.

बहरहाल, इस पूरे मामले के केंद्र में विभव कुमार हैं, जिनपर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप है. विभव कुमार को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है. दिल्ली के कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए केजरीवाल जब तिहाड़ जेल में बंद थे, तब उन्होंने जेल प्रशासन को उन 6 लोगों की लिस्ट दी थी, जिनसे वो मिलना चाहते थे. इस लिस्ट में विभव कुमार का नाम भी था.

कौन हैं विभव कुमार?

विभव कुमार और अरविंद केजरीवाल की दोस्ती कई साल पुरानी है. द प्रिंट की एक रिपोर्ट बताती है कि विभव कुमार और अरविंद केजरीवाल कई सालों से साथ काम कर रहे हैं. विभव वीडियो जर्नलिस्ट थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘इंडिया अगेन्स्ट करप्शन’ एक मैग्जीन निकालती थी. इस मैग्जीन के लिए विभव ही वीडियो एडिट किया करते थे. इंडिया अगेन्स्ट करप्शन वही संस्था है, जिसने 2011 में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था.

समय के साथ दोनों की दोस्ती और गहरी होती चली गई. बताया जाता है कि केजरीवाल का डेली रूटीन भी विभव कुमार ही डिसाइड करते हैं. विभव कुमार को केजरीवाल का ‘राइट हैंड’ माना जाता है.

बताया जाता है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त केजरीवाल जब पंजाब जा रहे थे, तब उनके दांत में दर्द उठा. तब कुमार ने ही तुरंत उनके लिए खाने की व्यवस्था की, ताकि वो दवा ले सकें.

अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. पिछले महीने ही विजिलांस डिपार्टमेंट ने उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया था.

विभव कुमार को 2015 में अरविंद केजरीवाल का पर्सनल सेक्रेटरी (पीएस) नियुक्त किया गया था. 2020 में आम आदमी पार्टी की दोबारा सरकार बनने के बाद उन्हें फिर इस पद पर नियुक्त किया गया.

दरअसल, विभव कुमार के खिलाफ एक क्रिमिनल केस चल रहा है. नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी में काम करने वाले महेश पाल ने 2007 में विभव कुमार के खिलाफ गाली और धमकी देने का केस दर्ज कराया था. विजिलांस डिपार्टमेंट ने पिछले महीने उन्हें बर्खास्त करते हुए कहा था कि उनकी नियुक्ति से पहले उनपर दर्ज क्रिमिनल केस की जांच नहीं की गई थी.

इससे पहले 8 अप्रैल को ईडी ने कथित शराब घोटाला मामले में भी उनसे पूछताछ की थी. मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत उनका बयान भी दर्ज किया गया था.

विभव कुमार अपने सरकारी बंगले को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. पिछले साल विजिलांस डिपार्टमेंट ने पीडब्ल्यूडी को कुमार के टाइप-6 बंगले का अलॉटमेंट रद्द करने का आदेश दिया था. दावा किया गया था कि नियमों का उल्लंघन कर उन्हें ये बंगला अलॉट किया गया है.

ये बंगला दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में है. मार्च 2021 में ये बंगला विभव कुमार को अलॉट किया गया था.

छह महीने पहले पीडब्ल्यूडी ने बंगले का अलॉटमेंट कैंसिल करने का नोटिस जारी किया था. हालांकि, उन्होंने बंगला खाली नहीं किया था. पिछले महीने जब विजिलांस डिपार्टमेंट ने उन्हें बर्खास्त किया तो पीडब्ल्यूडी ने महीनेभर के भीतर बंगला खाली करने को कहा था.

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

1 hour ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

1 hour ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

1 hour ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

1 hour ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

1 hour ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

1 hour ago