‘ये गंजा… तुम्हारी नौकरी खाऊंगी…’ सामने आया 13 मई का स्वाति मालीवाल से जुड़ा वीडियो

स्वाति मालीवाल से दुर्व्यवहार और मारपीट मामले में एक नया वीडियो सामने आया है. यह वीडियो 13 मई का है और बताया जा रहा है कि यह प्रधानमंत्री आवास का है, हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है.

वीडियो में स्वाति मालीवाल को सीएम आवास में बैठे देखा जा सकता है, जहां कुछ स्टाफ सदस्य उन्हें बाहर आने के लिए कहते हैं. इस दौरान वह विभव पर गुस्सा हो जाती है. “आज मैं इन सब लोगों को बताऊंगी.जो करना है करो, तुम्हारी भी नौकरी खाऊंगी….आप मेरी डीसीपी से बात कराइए अभी के अभी. मैं एसएचओ सिविल लाइंस से बात करूंगी पहले. जो होगा यहीं होगा. मुझे हाथ लगाया तो आप लोगों की भी नौकरी खाऊंगी.”

इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी स्वाति से रिक्वेस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पर स्वाति कहती हैं, ‘मैंने अभी 112 पर कॉल कर दी है, पुलिस को आने दीजिए, उसके बाद बात करते हैं. ‘ इस पर कर्मचारी कहते हैं कि पुलिस भी तो बाहर ही आएगी, यहां तक नहीं आएगी ना? स्वाति कहती हैं नहीं अब जो होगा अंदर ही होगा, अंदर आएगी. कर्मचारी स्वाति से बाहर आने का आग्रह करते है तो वह कहती हैं, ‘फेंक दो उठाकर..आप फेंक दो.. ये गंजा साला..’

इस वीडियो के बारे में दिल्ली पुलिस को पता चला. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि वे इस बारे में जानकारी मांग रहे हैं कि वीडियो किसने बनाया और क्या वहां मौजूद लोगों ने अन्य वीडियो बनाए थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि वीडियो केवल कुछ सेकंड का था और लंबा हो सकता है, और मौजूद लोगों से इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। उस दिन सीएम आवास पर आने वाले लोगों की संख्या दर्ज कर इसकी पुष्टि की जायेगी. उस समय लिविंग रूम में मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन की भी तलाशी ली जा सकती है। इसके अलावा अगर वेटिंग एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं तो उनकी रिकॉर्डिंग भी चेक की जाएगी.

आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। स्वाति का कहना है कि उन्होंने उसे लात मारी। पेट और शरीर पर भी हमला होता है. स्वाति ने दिल्ली पुलिस को चार दिन पहले सौंपी गई पीसीआर रिपोर्ट के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

वीडियो सामने आने के बाद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, बिना संदर्भ के वीडियो चलाकर, इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके ख़ुद को बचा लेगा. कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फ़ुटेज की जाँच होते ही सत्य सबके सामने होगा. जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है. एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी.’


 

क्या कहा स्वाति ने अपनी शिकायत में

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा, ‘मेरी तरफ से बिना किसी उकसावे के उसने (विभव) मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया. मैं चिल्लाती रही, उसने मुझे कम से कम 7-8 थप्पड़ मारे. मैं पूरी तरह सदमे में थी और बार-बार मदद के लिए चिल्ला रही थी. खुद को बचाने के लिए मैंने उसे अपने पैरों से दूर धकेला. इस बीच, वो फिर मुझ पर झपटा और बेरहमी से पिटाई करने लगा. मेरी शर्ट खींच दी. मेरी शर्ट के बटन खुल गए. उसने मेरा सिर पकड़ा और टेबल पर मार दिया. मैं लगातार मदद के लिए चिल्ला रही थी और उसे अपने पैर से दूर धकेल रही थी. उसके बावजूद विभव कुमार नहीं माना और वो अपने पैरों से मेरे सीने, पेट और कमर के निचले हिस्से पर लात मारकर हमला करता रहा. मुझे बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था और मैं उसे रुकने के लिए मिन्नतें करती रही. मेरी शर्ट निकलती जा रही थी. फिर भी वो मुझ पर हमला करता रहा. मैंने उससे बार-बार कहा कि मुझे पीरिएड आ रहे हैं और मुझे छोड़ दो. मुझे बहुत दर्द हो रहा था. हालांकि, उसने बिल्कुल रहम नहीं किया और वो बार-बार पूरी ताकत से हमला करता रहा. मैं किसी तरह छूटकर भागी. फिर मैं ड्राइंग रूम के सोफे पर बैठ गई और हमले के दौरान जमीन पर गिरे अपने चश्मे को उठाया. इस हमले के बाद मैं सदमे में आ गई. मुझे गहरा सदमा लगा और मैंने 112 नंबर पर कॉल करके घटना की सूचना दी.’

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

11 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

21 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

22 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

23 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago