उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में किन्नरों के एक समूह ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया. वह इस बात से नाराज थे कि उसके साथी किन्नर की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. आरोप है कि लिंग परिवर्तन सर्जरी के बाद शादी का झांसा देकर किन्नर से दुष्कर्म किया गया और पैसे की मांग की गई। हालांकि थाने में पीड़िता से पूछताछ नहीं की गयी. इस बात से किन्नरों का एक समूह नाराज हो गया और थाने पर जमकर हंगामा किया.
गौरतलब है कि जब किन्नरों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया तो पुलिसकर्मी अपने कमरे में छिप गए. कुछ किन्नरों ने थाने में निर्वस्त्र होकर हंगामा किया। कुछ लोगों ने तो सड़क पर खड़ी कुर्सियां भी तोड़ दीं। इसकी सूचना जब सीओ सिटी को मिली तो उन्होंने मोर्चा संभाला और थाने पहुंचकर किन्नरों को शांत कराया। उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया है कि वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…