उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला को थर्ड डिग्री टॉर्चर देने के आरोप में लेडी सब-इंस्पेक्टर और तीन अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला हजरतगंज की दारुलशफा पुलिस चौकी का है. यहां एक महिला पर चोरी का आरोप लगाया गया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को पकड़कर चौकी लेकर आ गई. चौकी में महिला के साथ पुलिस ने बेरहमी से मारपीट की. आरोप है कि महिला को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया.
लेडी पुलिस इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने पुलिस चौकी में लाकर महिला को इतना पीटा कि उसकी स्किन तक निकलने लगी. इसके बाद खून से लथपथ हालत में छोड़ दिया.
इसके बाद महिला के परिजनों ने इस मामले को लेकर कोर्ट से गुहार लगाई. कोर्ट के आदेश पर महिला चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों पर FIR दर्ज की गई है. कोर्ट के आदेश पर PGI थाने में IPC की धारा 323, 504, 506, 342 और 384 के तहत कार्रवाई की गई है.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…