Categories: देश

NEET UG 2024: नीट यूजी एग्जाम आज, कोटा में बढ़े 20% परीक्षार्थी

NTA द्वारा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 आज रविवार 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 05:20 बजे तक पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड व दिशानिर्देश 1 मई को जारी कर दिए गए थे. इस परीक्षा के लिए देशभर में 557 शहरों एवं विदेशों के 14 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस साल 24 लाख 6 हजार उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

नीट परीक्षा के लिए अकेले राजस्थान से 1.97 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है जिनमें करीब 28 हजार छात्र कोटा से हैं. एनटीए के जोनल कॉर्डिनेटर प्रदीप सिंह गौड ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा राजस्थान के 24 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जहां 1 लाख 97 हजार परीक्षार्थी पेपर देंगे. इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, अलवर, बीकानेर, बांसवाडा, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाडमेर, बारां, झुंझनू, सीकर, सिरोही, सवाईमाधोपुर, पाली, नागौर, चुरू, दौसा, धौलपुर, करौली के परीक्षा केंद्र शामिल हैं.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नीट ए्जाम पेन-पेपर मोड में होने से परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. हर साल की तरह इस बार भी शिक्षा नगरी कोटा के एग्जाम सेंटर्स पर लड़कियों को प्राथमिकता दी जाएगी. जिससे भीषण गर्मी में उन्हें बाहरी परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के साथ यात्रा के शारीरिक व मानसिक दबाव जैसी परेशानी से बचाया जा सके.

admin

Recent Posts

बिहार: बाढ़ में ट्रैक्टर पर निकलीं CO, खुद पहुंचाई राहत

बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति…

5 hours ago

नाली विवाद में आमने-सामने आईं सपा और भाजपा की दो महिला नेत्रियां, हुई हाथापाई

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में नाली निर्माण को लेकर शुरू हुआ…

5 hours ago

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

2 days ago