हरियाणा

फरीदाबाद के कई इलाकों में पेयजल की किल्लत रहेगी, 12 घंटे नहीं आएगा पीने का पानी

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के कई इलाकों में सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक पानी की कमी रहने वाली है। क्योंकि फरीदाबाद के बाईपास रोड स्थित डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर रेनीवेल लाइनों को आपस में जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस एक्सप्रेस वे निर्माण के दौरान कई जगहों की रेनीवेल लाइनें नीचे दब गई हैं, जिसके कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। इस खतरे को भांपते हुए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) की तरफ से पेयजल लाइनों को बाहर निकालकर नए सिरे से जोड़ने और बूस्टर तक नई लाइन जोड़ने का काम किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 9, 10, 11 के साथ ही पर्वतीय कॉलोनी, जनता कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, परशुराम बूस्टर, अग्रवाल बूस्टर, सारन तालाब, एयरफोर्स स्टेशन समेत आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके चलते लोग अपनी जरूरत के अनुसार पहले से ही पानी एकत्रित कर लें। ऐसा करने से दिन भर आपको पानी से संबंधित परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

बता दें कि गुरुवार को बाईपास रोड स्थित साइट पर रेनीवेल नंबर-3 को सेक्टर 9 के स्ट्रेटेजिक बूस्टर स्टेशन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके कारण सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक 12 घंटे का शटडाउन निर्धारित किया गया है। एफएमडीए अधिकारियों और फील्ड स्टाफ की बैठक के बाद शटडाउन को मंजूरी मिली है, इससे कार्य को सुरक्षित और कुशलतापूर्वक काम किया जा सकेगा।

HimanshuKaushik

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago