Categories: Uncategorized

फरीदाबाद में NHPC अंडरपास पर अब नहीं होगी जलभराव की समस्या…. नहीं रुकेगा लोगों का आना-जाना

इस बार मानसून को लेकर ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लोगों को जलभराव की वजह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेलवे की ओर से एनएचपीसी अंडरपास के दोनों तरफ लोगों के लिए करीब दो से तीन फुट ऊंचे वॉक-वे बना दिए गए है। इसको बनाने की 30 लाख रुपये लागत आई है। जिसके बाद ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लोगों की समस्या का समाधान हो गया है। इसके साथ ही अब फरीदाबाद महानगर प्राधिकरण की ओर से डिस्पोजल बनाने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को निर्माण कार्य का भी शुभारंभ हो जाएगा। बारिश के समय ग्रीन फील्ड कॉलोनी में काफी जलभराव हो जाता है। इसके साथ कॉलोनी से नेशनल हाइवे तक आने जाने के लिए जो मुख्य एनएचपीसी अंडरपास का रास्ता है। वह पूरा जलभराव की वजह से ब्लॉक हो जाता है। कई बार वाहन चालक जलभराव से निकलने के प्रयास में अपनी जान भी जोखिम में डाल देते है।

कई बार लोगों को स्थानीय दुकानदार और पुलिस की सहायता से बाहर निकाला गया है। हर साल बारिश के मौसम में लोगों की परेशानी बड़ जाती है। पिछले काफी सालों से ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने वाले लोग जलभराव से निजात दिलाने के लिए आवाज उठा रहे हैं। लोकिन अब यह मामला पुर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास भी जा चुका है। खुद मनोहर लाल अधिकारियों के साथ मिलकर एनएचपीसी अंडरपास का निरीक्षण कर चुके हैं। और जल्द ही डिस्पोजल का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

7 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

7 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

7 hours ago