हेल्थ

RECORD: गर्मी तोड़ने वाली है अपने सारे रिकॉर्ड, बालों की समस्या से हो जाओगे परेशान, तुरंत पीना शुरू कर दें ये 5 जूस।

RECORD: गर्मी तोड़ने वाली है अपने सारे रिकॉर्ड

कहा जा रहा है कि, इस बार गर्मी अपने सारे रिकार्ड तोड़ने वाली है… और अगर गर्मी के रिकार्ड टूटते हैं, तो इसका खामियाजा हम लोगों को ही उठाना पड़ेगा। क्योंकि अक्सर देखा गया है कि, गर्मी में हमारी सेहत पर बहुत असर पड़ता है, और ना केवल सेहत पर बल्कि गर्मी से हमारी स्किन और बालों को भी बहुत सी परेशानिय़ों का सामना करना पड़ता है।

अब हमें ये, तो पता है गर्मियों में हमारी सेहत, स्किन और बालों को डैमेज का सामना करना पड़ता है, लेकिन हमें ये नहीं पता है कि, इसे रोका कैसे जाएं। आज की इस वीडियो में हम आपको अपने बालों को इस तेज धूप से कैसे बचाएं इसके बारे में बताने जा रहे है। इतना तो हम सभी को पता है कि तेज गर्मी का बुरा प्रभाव हमारे बालों पर सीधा सीधा नजर आता है।

पसीना, धूल-मिट्टी और डिहाइड्रेशन की वजह से बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं। और इसका असर बालों की ग्रोथ पर पड़ता है, लेकिन चिंता मत करिए। आप इसे आसानी से रोक सकते हैं और कैसे रोक सकते हैं ये भी बेहद आसान है। बस आपको करना सिर्फ इतना है कि, आपको अपनी डाइट में कुछ हेल्दी जूस को शामिल करना हैं, जिससे आप अपने बालों की ग्रोथ को नेचुरली बूस्ट कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं 5 ऐसे जूस के बारे में, जो बालों को मजबूत बनाने और उनकी ग्रोथ बढ़ाने में मदद करेंगे।

बालों की ग्रोथ के लिए 5 जूस
आंवला जूस
आंवला: विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
फायदे
• बालों का झड़ना कम करता है।
• स्कैल्प को हेल्दी रखता है।
• प्रीमेच्योर ग्रेइंग को रोकता है।
कैसे बनाएं?
ताजे आंवले को पानी में उबालकर पेस्ट बना लें, फिर इसे छानकर जूस निकालें। स्वाद के लिए शहद या नींबू मिलाएं।

पालक-खीरा जूस (Spinach-Cucumber Juice)
पालक आयरन और फोलेट से भरपूर होता है, जबकि खीरा हाइड्रेशन स्कैल्प को हाइड्रेशन देता है। यह कॉम्बिनेशन बालों को मजबूत बनाता है।
फायदे
• बालों की जड़ों को पोषण देता है।
• स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है।
• डैंड्रफ को कम करता है।
कैसे बनाएं?
1 कप पालक और 1 खीरा ब्लेंड करें, स्वादानुसार नमक या नींबू मिलाएं।

चुकंदर जूस (Beetroot Juice)
चुकंदर में नाइट्रेट्स और विटामिन-सी होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
फायदे
• बालों को घना और शाइनी बनाता है।
• स्कैल्प की ड्राइनेस दूर करता है।
कैसे बनाएं?
चुकंदर को ब्लेंड करके छान लें, अदरक या नींबू मिलाकर पिएं।

एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice)
एलोवेरा जूस स्कैल्प को डिटॉक्स करके हेयर फॉलिकल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है।
फायदे
• डैंड्रफ और खुजली से राहत देता है।
• बालों की नई ग्रोथ को प्रमोट करता है।
कैसे बनाएं?
ताजा एलोवेरा जेल निकालकर पानी के साथ ब्लेंड करें, शहद मिलाकर पिएं।

गाजर जूस (Carrot Juice)
गाजर बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए से भरपूर होती है, जो बालों को घना बनाने में मदद करती है।
फायदे
• बालों की चमक बढ़ाता है।
• स्कैल्प हेल्थ को इम्प्रूव करता है।
कैसे बनाएं?
गाजर को ब्लेंड करके छान लें, स्वाद के लिए अदरक या नींबू मिलाएं।

admin

Recent Posts

जयपुर में धनतेरस पर ₹8 हजार करोड़ की खरीदारी! जेन-जी को भाए AI गैजेट्स, इलेक्ट्रिक वाहनों की भी बढ़ी मांग

Jaipur Dhanteras 2026: राजस्थान की राजधानी जयपुर में धनतेरस पर बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई।…

2 days ago

दिल का ऑपरेशन सफल हुआ तो भक्त ने सांवलिया सेठ को चढ़ाया ‘सोने का दिल’, 21 ग्राम सोने से बनी अनोखी भेंट की कीमत 3 लाख पार

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धा और…

2 days ago

राजस्थान में नरेश मीणा पर महज 25 पैसे का इनाम! तलाश में जुटी 5 थानों की पुलिस, फार्म हाउस से दो साथी गिरफ्तार

Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले में युवा नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी को लेकर…

2 days ago

दिवाली पर खाटूश्याम दर्शन के लिए जा रहे हैं तो पहले जान लें नया समय, 19 घंटे बंद रहेंगे मंदिर के कपाट

Khatu Shyam Temple Darshan Timing: दिवाली के मौके पर राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम…

2 days ago

भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल बनेगी और घातक, 1500 से बढ़कर 3500 KM होगी मारक क्षमता

 नई दिल्ली रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO भारत की स्वदेशी लॉन्ग रेंज एंटी-शिप…

2 days ago