भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का मुकाबला खेला जाएगा। एजबेस्टन में यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और तीन बजे टॉस होगा। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के ठीक बाद, भारतीय कप्तान शुभमन गिल एजबेस्टन की पिच का जायजा लेने गए।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पिच का बारीकी से निरीक्षण किया और मुख्य कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और चयन समिति के सदस्य शिव सुंदर दास के साथ लंबी बातचीत की। वहीं, गिल ने इस बात पर अटकलों के बीच कि किस तरह की प्लेइंग इलेवन की जरूरत है, तो उन्होंने टीम में दो स्पिनरों की जरूरत बताई।
वहीं, एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत को अपने पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था. इससे उबरकर अब भारतीय टीम एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा। बता दें कि, इस मैदान पर भारत ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 7 में उसे हार मिली है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। एजबेस्टन में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रहती है. यहां पिछले चार टेस्ट मैचों में भी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है।
एजबेस्टन के लिए संभावित भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह/आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
एजबेस्टन में इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक , बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…