Uncategorized

हरियाणा पुलिस की एसटीएफ बनी अपराध के विरुद्ध मजबूत ढाल, डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने की सराहना

CHANNEL4 NEWS INDIA


हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एसटीएफ राज्य में संगठित अपराध के खिलाफ हरियाणा पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, विश्लेषणात्मक दक्षता और समर्पित मानव संसाधनों के बल पर एसटीएफ ने अपराधियों की कमर तोड़ने का काम किया है, और हरियाणा पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित अपराध व साइबर क्राइम के विरुद्ध प्रभावी एजेंसी के रूप में स्थापित किया है। डीजीपी कपूर ने यह भी कहा कि एसटीएफ ने राज्य की सीमाओं से परे जाकर गैंगस्टरों, ड्रग नेटवर्क्स और अंतर्राज्यीय अपराध सिंडिकेट्स पर जिस मुस्तैदी से कार्रवाई की है, वह सराहनीय व प्रेरणादायक है। “मुझे गर्व है कि एसटीएफ हरियाणा निरंतर अधिक सक्षम, सजग और अत्याधुनिक बन रही है। आने वाले समय में यह इकाई देशभर के लिए एक मॉडल यूनिट के रूप में उभरेगी,” उन्होंने कहा।

2025 की छमाही में रिकॉर्ड सफलता

डीजीपी कपूर ने जानकारी दी कि 1 जनवरी से 29 जून 2025 तक, एसटीएफ ने संगठित अपराध के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस अवधि में एसटीएफ ने 58 इनामी बदमाश, 101 गैंगस्टर व गैंग सदस्य, और 178 गंभीर अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता एसटीएफ की आक्रामक रणनीति, त्वरित कार्रवाई और अपराध तंत्र पर सीधे प्रहार का परिणाम है, जिसने राज्य में अपराध के खिलाफ सुरक्षा कवच को और अधिक मजबूत किया है।

2024 की तुलना में बड़ी बढ़त

डीजीपी ने बताया कि यदि वर्ष 2024 की समान अवधि से तुलना की जाए, तो तब एसटीएफ ने 100 इनामी अपराधी, 29 गैंगस्टर और 227 गंभीर अपराधों में लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया था। इस तुलनात्मक आंकड़े से यह स्पष्ट होता है कि वर्ष 2025 में एसटीएफ ने गैंग नेटवर्क पर कहीं अधिक सटीक और प्रभावी प्रहार किया है। इसका परिणाम यह हुआ है कि राज्य में गैंगस्टरों की सक्रियता में गिरावट आई है और संगठित अपराध के विस्तार पर प्रभावी रोक लगी है। हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने यह सिद्ध किया है कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि रणनीतिक योजना, आधुनिक संसाधन और समर्पित बल के साथ कार्य किया जाए, तो अपराध पर निर्णायक नियंत्रण पाया जा सकता है। राज्य में कानून-व्यवस्था की मजबूती और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एसटीएफ की यह सफलता एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

 

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

4 seconds ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago