अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण भारत में सरकारी तेल कंपनियों जैसे IOCL और BPCL ने 1 अप्रैल को इंडस्ट्रियल डीजल (HSD) के दाम बढ़ा दिए हैं। इसकी कीमत में 28.22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 109.59 रुपये से बढ़कर 137.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
इससे पहले 20 मार्च को भी इंडस्ट्रियल डीजल के दाम 22 रुपये बढ़ाए गए थे। साथ ही फर्नेस ऑयल (FO) की कीमत में भी करीब 23.77 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
इंडस्ट्रियल डीजल का इस्तेमाल बड़ी फैक्ट्रियों, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, कंस्ट्रक्शन कंपनियों और बड़े ट्रांसपोर्टर करते हैं, इसलिए इस बढ़ोतरी का असर इन सेक्टरों पर पड़ेगा।
हालांकि आम लोगों के लिए पेट्रोल पंप पर मिलने वाले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन निजी कंपनियों जैसे Nayara Energy और Shell ने अपने नुकसान की भरपाई के लिए दाम 3 से 25 रुपये तक बढ़ा दिए हैं।
सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सप्ताह…
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में मंगलवार को आए 6.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने लोगों…
अमेरिका और ईरान के बीच हुए हालिया शांति समझौते को लेकर पाकिस्तान की कूटनीतिक भूमिका…
अमेरिका के कैलिफोर्निया में अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही…
हरियाणा के जींद जिले के एक निजी अस्पताल से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया…
उत्तर प्रदेश की राजनीति में भले ही विधानसभा चुनाव अभी दूर हों, लेकिन राजनीतिक दलों…