हरियाणा के जींद जिले के एक निजी अस्पताल से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की पहले ही मौत हो चुकी थी, लेकिन उसे बाद में अस्पताल में भर्ती दिखाकर उसके नाम पर दोबारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाने का आरोप लगाया गया है। मामला बीमा राशि से जुड़े कथित फर्जीवाड़े से जुड़ा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, रोहतास पुत्र तिलोकाराम मूल रूप से राजस्थान के भादरा क्षेत्र का रहने वाला था, जो लंबे समय से हरियाणा के हिसार स्थित न्यू ऋषि नगर में रह रहा था। रिकॉर्ड के मुताबिक, उसकी मृत्यु 31 अक्टूबर 2024 को हो चुकी थी और यह जानकारी स्थानीय आंगनबाड़ी रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद करीब एक साल बाद, 14 अप्रैल 2025 को उसे जींद के एक निजी अस्पताल में भर्ती दिखाया गया और उसके नाम पर दोबारा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा लिया गया। इस पूरे मामले को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
शिकायतकर्ता श्याम सुंदर का आरोप है कि यह पूरा मामला बीमा राशि हड़पने के लिए रचा गया है। उनका कहना है कि मृतक की पत्नी ने करीब 6 लाख 88 हजार 434 रुपये की बीमा राशि प्राप्त करने के लिए यह कथित साजिश की।
इस मामले में पहले गोगामेड़ी थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद कहा कि रोहतास पिछले करीब 20 वर्षों से इस क्षेत्र में रह ही नहीं रहा था, इसलिए मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। थाना पुलिस ने शिकायत को जींद पुलिस के पास भेजने की सलाह दी है। वहीं जींद पुलिस का कहना है कि जैसे ही उन्हें इस मामले की औपचारिक शिकायत प्राप्त होगी, वे पूरे मामले की जांच शुरू करेंगे और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त…
दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में…
सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध…
सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा…
भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 56वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह,…
सीधी। जिले में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित…