Uncategorized

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, इस साल होगी 81 हजार पदों पर भर्तियां, जल्दी करे चेक

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी। इस फैसले से प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

लखनऊ में आयोजित पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में मेरिट के साथ-साथ आरक्षण नियमों का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह भर्ती अभियान प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत, आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न सिर्फ युवाओं को नौकरी मिलेगी, बल्कि कानून-व्यवस्था को संभालने के लिए एक सक्षम और ऊर्जावान पुलिस बल भी तैयार होगा।

बैठक के दौरान सीएम योगी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को दोहराते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, उन्होंने डायल 112 (PRV) सेवा की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि मौजूदा औसत 6 मिनट के रिस्पॉन्स टाइम को और कम किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस वाहनों की बेहतर लोकेशन प्लानिंग और लगातार मूवमेंट सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को त्वरित सहायता मिल सके और अपराधियों में कानून का डर बना रहे।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago