गिर गए सोना-चांदी के दाम, जानिए क्या है आज का भाव ?

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 16 जून 2026 को सोना और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में सोना खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बनी हुई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है और इसका रेट घटकर 2,47,067 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

मंगलवार सुबह जारी ताजा दरों के अनुसार, 995 शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने का भाव 1,49,493 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,486 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। ये दरें पूरे देश में मान्य मानी जाती हैं और इन्हें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किया जाता है।

15 जून को क्या थे सोने के भाव?

पिछले कारोबारी दिन यानी 15 जून को सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली थी।

24 कैरेट सोना (999 शुद्धता)

सुबह का भाव: 1,50,169 रुपये प्रति 10 ग्राम
शाम का भाव: 1,50,646 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना (916 शुद्धता)

सुबह का भाव: 1,37,555 रुपये प्रति 10 ग्राम
शाम का भाव: 1,37,992 रुपये प्रति 10 ग्राम
ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए जरूरी जानकारी

आईबीजेए द्वारा जारी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता है। इसके अलावा ज्वैलरी खरीदते समय ग्राहकों को मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क भी अलग से देने पड़ते हैं। यही कारण है कि बाजार में ज्वैलरी की वास्तविक कीमत आईबीजेए के रेट से अधिक हो सकती है।

गौरतलब है कि आईबीजेए सोमवार से शुक्रवार तक दिन में दो बार सोना और चांदी के भाव जारी करता है। शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नई दरें जारी नहीं की जातीं।

ये भी पढ़ें:

जॉर्जिया मेलोनी ने पाकिस्तान को क्यों कहा थैंक्यू ? बयान हो गया वायरल

admin

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…

3 hours ago

बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

रायपुर : ​सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…

5 hours ago