हरियाणा

कछुआ गति से चल रहा तालाब का काम, जिम्मेदारी भुल गया जिम्मेदार

केंद्र व प्रदेश सरकार ने तालाबों की हालत में सुघार के लिए अमृत सरोवर योजना शुरू की है। जिसके चलते तालाबों की पुनर्स्थापना कि जा रही है। पंचायती राज विभाग के अधिकारी इस योजना से दुर भागने की कोशिश कर रहे हैं। तो ऐसा ही मामला तिगांव स्थित शनिदेव मंदिर के तालाब का है। यहां पुराने तालाब को मॉडल तालाब के रूप में विकसित किया जाना था। काम शुरू हुआ, लेकिन कछुआ गति से चल रहा है। तीन साल बाद भी तालाब का काम पूरा नहीं हो पाया है। तालाब के चारों ओर कूड़ा जमा है। प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर की पहल पर इस तालाब को अमृत सरोवर बनाने की योजना तैयार की गई।मंत्री का पैतृक गांव तिगांव है। तालाब को लेकर वह कई बार अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं। इसके बावजूद अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का जरा सा भी डर नहीं है। बता दें कि मॉडल तालाब बनने के बाद यहां बनने वाले ट्रैक पर ग्रामीण चल सकेंगे। लाइटें भी लगाई जाएंगी।

गांव में जलनिकासी का सबसे बड़ा केंद्र तालाब हैं। यदि समय-समय पर इनकी सफाई होती रहे तो गांव में कहीं भी जलभराव नहीं हो सकता। तिगांव शनिदेव मंदिर के पास काफी पुराना तालाब है। बाजार और आसपास की आबादी का सीवर का पानी इसी तालाब में गिरता है। इस तालाब को नया रूप देने के लिए 71.37 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। तालाब का क्षेत्रफल करीब आठ एकड़ है। लेकिन आसपास के लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया है, जिससे अब यहां बमुश्किल पांच एकड़ जमीन बची है। तालाब की खुदाई तो हुई है लेकिन व्यवस्थित तरीके से नहीं। चारों तरफ पटरी तो है लेकिन वह कच्ची है। तालाब के दोनों ओर गांव का कूड़ा डाला जाता है, जहां बेसहारा पशु मुंह मारते रहते हैं।

 

HimanshuKaushik

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago