आंगनवाड़ी वर्करों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में 7 हजार पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के खाली पड़े 7,005 पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि महिला और बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को भरने का मामला पिछले कई दिनों से लटका हुआ था।

कांग्रेस MLA ने पूछा था सवाल

बता दें कि आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती को लेकर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने सवाल किया था। उन्होंने पूछ था कि प्रदेश में हेल्परों, वर्करों और सुपरवाइजरों की संख्या कितनी है। और पूछा था कि प्रदेश मे खाली पदों पर कब भर्ती होगी। इसके जवाब में महिला और बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने जल्द पदों को भरने के लिए कहा था।

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों की वजह से भर्ती प्रक्रिया अटकी थी

बता दें कि महिला और बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को भरने का प्रस्ताव विभाग के पास काफी समय से विचाराधीन था। भारत सरकार के अगस्त 2022 के दिशा-निर्देशों के चलते भर्ती प्रक्रिया अटकी रही। अब सरकार इसे शुरू करने जा रही है। हालांकि ये फैसला नहीं हुआ है कि ये भर्ती जिला स्तर पर होगी या प्रदेश स्तर पर। बता दें कि कि हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों की करीब 25,962 पोस्ट में से 2,549 और हेल्परों के 25,450 पदों में से 4,439 पद खाली हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक 10 साल से ज्यादा अनुभव वाली आंगनबाड़ी वर्करों को फिलहाल 14,750 रुपये मानदेय मिल रहा है। 10 साल से कम अनुभव वाली आंगनबाड़ी वर्करों को 13,250 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इसके अलावा, आंगनबाड़ी हेल्परों को 7,900 रुपये मानदेय दिया जा रहा है।

 

 

 

 

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

7 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

7 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

7 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

7 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

7 hours ago