देश

WEST BENGAL NEWS : राष्ट्रपति शासन लगाना है तो केंद्र सरकार पर लगाएं… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों कहा ऐसा?

WEST BENGAL NEWS : राष्ट्रपति शासन लगाना है तो केंद्र सरकार पर लगाएं… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल संशोधन को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद फैली हिंसा अब सियासी रूप से तूल पकड़ चुकी है। बीजेपी जहां लगातार राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग कर रही है, वहीं टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है — राष्ट्रपति शासन तो केंद्र सरकार पर लगना चाहिए।

मुर्शिदाबाद हिंसा में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, 200 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं। वहीं बीजेपी का आरोप है कि यह सब टीएमसी की शह पर हो रहा है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला और कहा, “अगर यह घटना मुस्लिम समाज के खिलाफ होती, तो ममता बनर्जी आंदोलन कर रही होतीं। लेकिन अब वो मौन हैं, क्योंकि पीड़ित हिंदू हैं।”

बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “अगर राष्ट्रपति शासन कहीं लगना चाहिए, तो वह केंद्र सरकार पर लगना चाहिए, जो समाज को बांटने की कोशिश कर रही है।” उन्होंने हिंसा को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि ये तनाव बिहार और बंगाल में चुनावी ध्रुवीकरण की रणनीति का हिस्सा है।

सिन्हा ने बंगाल की स्थिति को “शांतिपूर्ण” बताते हुए कहा, “मैं आसनसोल का सांसद हूं। यहां भाईचारा है, शांति है। आज तक मैंने किसी बड़े दंगे की खबर नहीं सुनी। बंगाल में 30 से 35% मुस्लिम रहते हैं, लेकिन यहां सांप्रदायिक सौहार्द बना रहता है।”
राज्यपाल से लेकर केंद्र सरकार तक, हर तरफ से बयानबाज़ी तेज़ हो चुकी है। सवाल यह है कि क्या मुर्शिदाबाद की हिंसा बंगाल में राष्ट्रपति शासन की राह खोलेगी, या यह सिर्फ एक राजनीतिक हथियार है?

फिलहाल, बंगाल की सियासत में मुर्शिदाबाद एक नया मोर्चा बन चुका है, और केंद्र-राज्य टकराव एक बार फिर ज़ोर पकड़ता दिख रहा है।

 

यह भी पढ़े:

महाराष्ट्र में हिंदी नहीं थोपी जाएगी…बोले CM फडणवीस-मराठी भाषा अनिवार्य

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

8 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

8 hours ago