शादी के तुरंत बाद मतदान करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, लोगों से की ये अपील

लोकतंत्र के महापर्व पर दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को हुआ. देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान आज होगा। सुबह में, लोग अपना सब कुछ छोड़कर सबसे पहले मतदान करते हैं।

ऐसी ही एक तस्वीर नगर के टिकुरिया मोहल्ले से देखने को मिली. यहां शादी के तुरंत बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों शादी का जोड़ा पहन कर मतदान करने के लिए पहुंचे. दूल्हा विजयदीप रौनक शर्मा और उनकी पत्नी सृष्टि शर्मा टिकुरिया मोहल्ला स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक-171 पहुंची. सेहरा बांधे दूल्हा विजयदीप रौनक शर्मा अपनी दुल्हन सृष्टि शर्मा को लेकर सीधे मतदान केंद्र पहुंचा था. इसके बाद दोनों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वोट डालने के बाद दूल्हा और दुल्हन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें.

बताते चलें कि दूसरे चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग हुई. मध्यप्रदेश के सबसे हॉट सीट खजुराहो में लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

17 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago