हरियाणा

CYBER FRAUD: ठगों को खाता देने वाला आरोपी गिरफ्तार, खाते में आए थे ठगी के 2,14,257 रुपए

CYBER FRAUD: ठगों को खाता देने वाला आरोपी गिरफ्तार, खाते में आए थे ठगी के 2,14,257 रुपए

फरीदाबाद: साइबर ठगों द्वारा आमजन को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है, फरीदाबाद पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से आमजन को साइबर फ्रॉड बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है फिर भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर साइबर ठगों पर लगातार कार्यवाही की जा रहा है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लबगढ़ की टीम ने ठगों को खाता देने के मामले में एक खाताधारक सुखदेव को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 जून को सेक्टर 8 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लबगढ़ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 24 जुलाई 2023 को उसके पास टेलीग्राम पर एक मैसेज आया, जिसने वर्क फ्रॉम होम के बारे में उसको ब्रीफ किया, शिकायतकर्ता बेरोजगार था और उसके पास कोई इनकम का सोर्स नहीं था इसलिए उनके हां कह दी। इसके उपरांत एक महिला ने उससे व्हाट्सएप पर संपर्क किया और उसको कार्य करने के बारे में समझाया, शुरुआत में उसको कमीशन के रूप में कुछ पैसे मिले जिनको उसने निकाल लिया, इसके बाद शिकायतकर्ता को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां पर ग्रुप एडमिन ने उसको कुछ टास्क दिए, जिस पर शिकायतकर्ता ने अपने खाता से पैसे ट्रांसफर किये और टास्क पूरा होने पर शिकायतकर्ता को कमीशन सहित पैसे वापस मिल गये। ठगों ने शिकायतकर्ता को फिर से टास्क देकर पैसे भेजने बारे कहा, जिस पर शिकायतकर्ता ने विभिन्न ट्रांजैक्शन के माध्यम से 2,30,553 रुपए ठगों के पास भेजें, परंतु जब शिकायतकर्ता ने पैसे विड्रॉल करने चाहे तो ठग उसको गुमराह करते रहे इसके बाद ठगों ने 5 लाख से अधिक रुपयों की डिमांड की, जिस पर उसको ठगी का एहसास हुआ, जिसकी शिकायत पर थाना साइबर बल्लबगढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लबगढ़ की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए सुखदेव वासी गौड कॉलोनी जोधपुर राजस्थान को जोधपुर से गिरफ्तार किया है

आरोपी से पूछताछ में पाया गया कि वह खाताधारक है। जिसको उसके एक दोस्त ने राकेश वासी जोधपुर से मिलवाया था, राकेश ने उसको खाता देने के लिए कहा था, जिस पर उसने अपने दोस्त को अपना खाता दस्तावेज सहित दिया था और फिर उसके दोस्त ने वह खाता आगे राकेश को दे दिया था, आरोपी ने बताया कि उसने कमीशन पर अपना खाता दिया था, आरोपी से ₹10000 बरामद किए हैं। आरोपी के खाता में ठगी के 214257 रुपए आए थे। जिसको बाद पूछताछ जेल भेजा गया है। आरोपी राकेश एक 50 करोड़ की ठगी के मामले में कोटा जेल राजस्थान में बंद है जिसको प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago