पुलिस के 3 इंस्पेक्टर, 2 सब इंस्पेक्टर व 3 हेड कांस्टेबल हुए सेवानिवृत
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस परिवार के 8 सदस्य आज 28 मार्च को पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए है। जिनका विदाई समारोह कार्यक्रम, कार्यालय पुलिस आयुक्त, सेक्टर 21 C में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपना 35 वर्ष से भी अधिक समय पुलिस विभाग को दिया। इस दौरान उनका सर्विस रिकॉर्ड अच्छा रहा तथा पुलिस विभाग में रहकर आमजन की सेवा की है। उन्होंने सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य रहने की भी कामना की।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज फरीदाबाद पुलिस में सेवा देने वाले इंस्पेक्टर रंजीत, ओमपाल, रामदत्त, सब इंस्पेक्टर राजकुमार, मंगतू राम, हेड कांस्टेबल सुबे सिंह, नारायण सिंह व सिपाही सोहन पाल की सेवानिवृति पर कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21 C में विदाई पार्टी आयोजित की गई।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…
लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…
राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…
हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…