हेल्थ

TANNING: गर्मियों में ऐसे होगी टैनिंग छूमंतर, बाहर निकलने से पहले दें ध्यान, स्किन केयर हैं गर्मियों में बेहद जरूरी।

TANNING: गर्मियों में ऐसे होगी टैनिंग छूमंतर

गर्मियां आ गई है और सबसे बड़ी टेंशन ये सता रही है कि कैसे गर्मियो में टैनिंग से बचा जाए क्योंकि अक्सर देखा गया है कि टैनिंग हमारे फेस और ना केवल फेस की बल्कि हाथों और पैरों की भी ऐसी बैंड बजाने का काम करती है कि हम शीशे में खुद को भी पहचान नहीं पाते। और इस मौसम में हमारा कलर भी बिल्कुल डल दिखाई देने लगता है

और अभी तो गर्मी ने अपने असली तेवर दिखाने शुरू नहीं किए है। लेकिन आज से गर्मी के ये तेवर भी शुरू हो जाएंगें। आज से द‍िल्‍ली, राजस्‍थान और हर‍ियाणा में हीटवेव का अलर्ट जारी क‍िया गया है। तापमान 41 ड‍िग्री रहने की संभावना है और इस भयंकर गर्मी में आपको अपनी हेल्थ का भी उतना ही ध्यान रखना है जितना कि आप अपनी स्किन का ध्यान रखे। वैसे हमारी स्किन इतनी सेंसिटिव होती है कि इस चिलचिलाती धूप में इसके डैमेज होने का कुछ ज्यादा ही खतरा होता है।

चेहरे पर टैनिंक साफ दिखने लगती है। गर्मी में टैनिंग सिर्फ आपके चेहरे पर ही नहीं दिखती, बल्कि आपके हाथ-पैरों पर भी इसका असर देखने को म‍िलता है। इसलिए इस मौसम में स्किन केयर बेहद जरूरी होता है। लेकिन स्कीन केयर पर ज्यादा पैसे भी खर्च करना सही नहीं लगता। इस बारे में मैं आपकी टेंशन समझ रही हूं। तो चिंता मत कीजिए आज की इस वीडियो में हम आपको टैनिंग से बचने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे है, जो पुराने समय से आजमाए जा रहे हैं। ये नुस्खें गर्मी के मौसम में स्किन टैनिंग को खत्म करने में आपकी मदद करेंगे। पहला नुस्खा है

नींबू और शहद का पैक
नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है। इसके अलावा इसमें व‍िटाम‍िन सी भी अच्‍छी मात्रा में पाया जाता है। वहीं शहद स्किन को मॉइश्चराइज करता है। हाथ पैरों की टैन‍िंग दूर करने के ल‍िए एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर हाथ-पैर पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 3 बार इसका इस्तेमाल करें। टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगेगी।

बेसन और दही का उबटन
बेसन टैन हटाने में असरदार होता है। दही त्वचा को साफ करता है। 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे हाथों पर लगाएं और सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। यह तरीका स्किन को एक्सफोलिएट करता है और रंगत निखारता है।

टमाटर और दही का पेस्‍ट
टैन‍िंग वाली जगह पर टमाटर और दही से बना पेस्ट भी लगाया जा सकता है। इन दोनों में स्किन लाइटनिंग के गुण मौजूद होते हैं। इसके लिए आधे टमाटर को मैश कर लें। फिर इसमें दो बड़े चम्मच दही मिला लें और पेस्ट प्रभाव‍ित जगहों पर लगाएं। सूखने पर इसे सादे पानी से धो लें।

एलोवेरा जेल और गुलाबजल
एलोवेरा में ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो धूप से हुई जलन और टैनि‍ंग को शांत करते हैं। एलोवेरा जेल में थोड़ा गुलाबजल मिलाकर हाथों पर लगाएं। रातभर के लिए लगा रहने दें। सुबह सादे पानी से धो लें। आप इसका इस्‍तेमाल रोजाना कर सकते हैं।

वैसे टैनिंग हटाने से ज्यादा जरूरी उससे बचाव करना होता है। इसके ल‍िए आप जब भी बाहर निकलें तो 30 SPF या उससे ज्यादा वाली सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें। धूप से पहले हाथों को कवर करना और मॉइश्चराइज करना भी जरूरी है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

17 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

18 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

20 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

21 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

21 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago