हेल्थ

COVID-19: फिर से बढ़ने लगे कोविड-19 के केस, भारत में कोविड-19 का नया वेरिएंट, कोरोना से बचने के लिए करें ये उपाय।

COVID-19: फिर से बढ़ने लगे कोविड-19 के केस

सिंगापुर और एशिया के कुछ इलाकों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अब भारत में भी इस वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई समेत देश के कई इलाकों में एक बार फिर कोरोनावायरस पैर पसारने लगा है। ऐसे में जरूरी है कि इस महामारी से बचाव के लिए अभी से कुछ सावधानियां बरती जाएं, ताकि हालात को बिगड़ने से रोका जा सके।

साल 2020 में भयंकर महामारी का कारण बनी ये बीमारी आज भी खतरा साबित हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं और इसके कुछ लक्षणों पर नजर बनाए रख सकते हैं। कोरोना के कुछ ऐसे ही सामान्य लक्षण और इससे बचाव के तरीके आज हम आपको बताने जा रहे है।

क्या है कोरोना का नया वेरिएंट?

मौजूदा समय में कोरोना का जो वेरिएंट चिंता का विषय बना हुआ है, उसका नाम JN.1 बताया जा रहा है। ये नया स्ट्रेन कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का ही एक सब-वेरिएंट है। फिलहाल ये वेरिएंट अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, इंडिया, सिंगापुर और हांग कांग में फैल चुका है। इसे लेकर चिंता इस लिए जताई जा रही है, क्योंकि ये तेजी से फैल सकता है और बुजुर्गों या किसी गंभीर बीमारी वाले व्यक्ति को इससे ज्यादा खतरा हो सकता है।

नए वेरिएंट के लक्षण

• बुखार
• खांसी आना
• गले में खराश
• स्वाद और स्मैल न आना
• सूखी खांसी होना
• थकान
• सिरदर्द और शरीर में दर्द

कोरोना से बचाव के लिए किन बातों का रखें ध्यान

• दूसरों से कम से कम 1 मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखें, भले ही वे बीमार न दिखें।
• वायरस को फैलने से रोकने के लिए भीड़भाड़ और नजदीकी संपर्क से बचें।
• अपने हाथों को लगातार साबुन और पानी से धोएं या फिर अल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें।
• खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक कोकोहनी, रूमाल या टिश्यू से ढकें।
• बाहर जाते समय या भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें। ध्यान रखें कि आपका मास्क आपकी नाक, मुंह और ठोड़ी को अच्छी तरह कवर करें।
• मास्क पहनने से पहले, इसे उतारने से पहले और बाद में, और किसी भी समय इसे छूने के बाद अपने हाथ साफ करें।

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

8 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago