कांग्रेस पर फिर भड़के पीएम मोदी, कहा ‘वक्फ कानून को ऐसा बनाया कि संविधान की ऐसी-तैसी कर दी’

पीएम मोदी ने हिसार में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने वक्फ संशोधन कानून को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस को मुसलामनों से इतनी हमदर्दी है तो वह अपनी पार्टी का अध्यक्ष किसी मुसलमान को क्यों नहीं बनाते। संसद में 50 फीसदी टिकट मुसलमानों को दे। वे जीत करके आएंगे तो अपनी बात बताएंगे। लेकिन इन्हें ये नहीं करना है। पीएम मोदी ने सीधे शब्दों में कहा कि कांग्रेस की नीयत कभी किसी का भला करने की नहीं रही। मुसलमानों का भी भला करने की नहीं थी। यही कांग्रेस की असली सच्चाई है।

‘वक्फ कानून को ऐसा बनाया कि संविधान की ऐसी-तैसी कर दी’

वक्फ को लेकर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा ‘कांग्रेस ने वक्फ कानून को ऐसा बनाया कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की ऐसी-तैसी कर दी। कांग्रेस की कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है। कांग्रेस ने 2013 में वक्फ कानून में संशोधन किए। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ को संविधान से ऊपर किया। कांग्रेस ने वोटबैंक को खुश करने के लिए आनन-फानन में संशोधन किया। कांग्रेस ने सिर्फ कुछ कट्टरपंथियों को ही खुश किया है।  बाकी समाज बेहाल रहा, अशिक्षित रहा, गरीब रहा। कांग्रेस की इस कुनीति का सबसे बड़ा प्रमाण वक्फ कानून है।

‘तुष्टीकरण का नुकसान मुस्लिम समाज को भी हुआ’

पीएम मोदी ने आगे कहा ‘कांग्रेस के तुष्टीकरण का नुकसान मुस्लिम समाज को भी हुआ। अगर वक्फ संपत्तियों का लाभ जरूरतमंदों को दिया जाता तो उन्हें फायदा होता लेकिन इन संपत्तियों का फायदा भू-माफियाओं को मिला. इस संशोधित वक्फ कानून से गरीबों की लूट बंद होगी। अब नए वक्फ कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को हिंदुस्तान के किसी भी कोने में उसकी संपत्ति को ये वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा।’

‘कांग्रेस ने बाबा साहब का बार-बार अपमान किया’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ क्या किया? जब वे जीवित थे, तब पार्टी ने उनका बार-बार अपमान किया। उन्होंने उन्हें दो बार चुनाव हारा दिया। उनकी मृत्यु के बाद, उन्होंने उनकी यादों को मिटाने की भी कोशिश की. बाबा साहब समानता के पक्षधर थे, लेकिन कांग्रेस ने पूरे देश में वोट बैंक की राजनीति का वायरस फैलाया।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

4 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago