हरियाणा

Swachh Haryana Mission: स्वच्छता अभियान की सफलता व सक्रियता में विभागों की सहभागिता अनिवार्य : एडीसी

Swachh Haryana Mission: स्वच्छता अभियान की सफलता व सक्रियता में विभागों की सहभागिता अनिवार्य : एडीसी

फरीदाबाद: स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत मंगलवार को एडीसी साहिल गुप्ता ने स्वच्छ हरियाणा मिशन की समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस महत्त्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य सभी सरकारी कार्यालयों सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना है। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करें। सभी अपने कार्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

एडीसी ने कहा कि इस अभियान के तहत जिला में सरकारी भवनों में स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में सरकारी रिकॉर्ड का भी सही प्रबंधन सुनिश्चित करें। सरकारी भवनों की सफाई, वेस्ट मटेरियल मैनेजमेंट और भवनों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने “स्वच्छ हरियाणा मिशन” के तहत दिसंबर, 2024 के चौथे सप्ताह से 31 जनवरी, 2025 तक हरियाणा राज्य में लगभग 30 दिनों का एक विशेष अभियान चलाया। सभी सरकारी विभागों में उनके संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों में दो चरणों में आयोजित किया गया। स्वच्छता अभियान का फोकस प्रशासनिक विभागों/निदेशालयों के साथ-साथ सेवा वितरण के लिए जिम्मेदार तथा सार्वजनिक इंटरफेस वाले क्षेत्रीय/बाहरी कार्यालयों पर होगा। बैठक में एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद सहित अन्य विभागों से संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान सभी विभागाध्यक्षों ने इस अभियान को सफल बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। साथ ही अन्य लोगों को भी इस मुहिम में अपने स्तर पर योग्दान देने के लिए प्रेरित करने के लिए आश्वस्त किया।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

10 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

10 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

11 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

11 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

11 hours ago