रबड़ की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
फरीदाबाद: रबर के पार्टस बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। नगला एनक्लेव पार्ट-2 गाजीपुर रोड पर स्थित यादव इंटरप्राइजेज में देर रात आग लगने की घटना हुई है। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड विभाग की टीमों ने कई घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
कंपनी में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम अपनी गाड़ीयों के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हांलाकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है। जिस समय कंपनी में आग लगी उस समय अंदर कोई मौजूद नहीं था।
नगला एनक्लेव पार्ट-2 गाजीपुर रोड पर स्थित यादव इंटरप्राइजेज में रबर के पार्टस जैसे ग्रोमेट्स, ऑयल सील्स, बुश, स्पेसर्स, और रिंग्स बनाए जाते है। कंपनी के मालिक ने बताया कि वे शाम को काम खत्म करके कंपनी में ताला लगाकर घर चले गए थे। देर रात उनको सूचना मिली की कंपनी में आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो कंपनी में भीषण आग लगी हुई थी, जो दूर से ही दिखाई दे रही थी।
कंपनी के मालिक के मुताबिक आग लगने से कई लाख रूपए का माल जल गया है। कंपनी में आग लगने का कारण अभी तक शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कंपनी के मालिक ने बताया कि कंपनी में तैयार माल भारी मात्रा में रखा हुआ था।
नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…
नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…
नई दिल्ली पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…