हरियाणा

HEALTH NEWS: स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरतें अधिकारी : एडीसी साहिल गुप्ता

HEALTH NEWS: स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरतें अधिकारी : एडीसी साहिल गुप्ता

फरीदाबाद: एडीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की शासी निकाय समिति समीक्षा बैठक मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला स्तर पर संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसमें एनएचएम व संबंधित खर्च, एनीमिया मुक्त हरियाणा की जिला स्तरीय प्रगति, मातृत्व मृत्यु, स्पेशल इम्यूनाइजेशन के अलावा एनसीडी से संबंधित कार्यक्रमों की मौजूदा स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गई। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश एडीसी ने दिए।

एडीसी साहिल गुप्ता ने मुख्य चिकित्साधिकारी जयंत आहूजा सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरतें। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण संबंधी जांच आदि की विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने एनएचएम के द्वारा किए जा रहे खर्चो की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खर्चों की समीक्षा और निगरानी प्रक्रिया को और मजबूत करने के लिए कदम उठाएं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान लेकर को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और अधिकारियों द्वारा अभियान की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां और आगामी योजनाओं पर चर्चा की, ताकि एनीमिया मुक्त हरियाणा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके। एडीसी ने कहा कि किसी भी स्थिति में एनीमिया पीड़ितों की फॉलोअप रिपोर्ट सुनिश्ति की जाए।

जिला में 17 मार्च से 22 मार्च तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विशेष टीकाकरण सप्ताह कार्यक्रम की भी इस दौरान समीक्षा की गई। इसमें टीकाकरण बढ़ाने के लिए यथासंभव रणनीतियों पर चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 फरवरी से 31 मार्च तक चलाये जा रहे तीव्र गैर-संक्रामक रोग (NCD) स्क्रीनिंग अभियान की प्रगति, चुनौतियां और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। एडीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान की सफलता के लिए समर्पण और सहयोग से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गैर संचारी रोग(एनसीडी) की बढ़ती दर को देखते हुए इस अभियान की सफलता राज्य के स्वास्थ्य परिदृश्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

समीक्षा बैठक में एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। एडीसी ने ग्राम पंचायतों में टीबी नियंत्रण व उन्मूलन के लिए सरपंच स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन राष्ट्रीय स्तर की मुहिम है। इसमें जिले की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है। ऐसे में टीबी मुक्त पंचायत के प्रयास तेज किए जाएं। साथ ही साथ लो परफोर्मिंग एरिया चिन्हित कर वहां अतिरिक्त मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” अभियान के तहत टीबी मुक्त भारत की शपथ भी ली।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

10 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago