हरियाणा के फरीदाबाद के सीही गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। करीब ढाई साल की बच्ची एक खुले बोरवेल में गिर गई। लगभग 10 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खेलते समय बोरवेल में गिरी बच्ची
जानकारी के मुताबिक, बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। पास में खड़े ट्रैक्टर पर बच्चे चढ़े हुए थे। इसी दौरान बच्ची के फिसलने और खुले बोरवेल में गिरने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं
बच्ची को बाहर निकालने के लिए NDRF, हरियाणा SDRF, पुलिस, फायर सर्विस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव अभियान के दौरान शुरुआती तौर पर बच्ची के रोने की आवाज भी सुनाई दे रही थी, लेकिन कुछ समय बाद आवाज आनी बंद हो गई। बोरवेल में पानी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन और मुश्किल हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। करीब 10 घंटे चले अभियान के बाद बच्ची को तड़के बाहर निकाला गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के जरिए मौत की सही वजह स्पष्ट होने की बात पुलिस ने कही है।
बंद पड़े बोरवेल को लेकर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बोरवेल लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं था और उसे पूरी तरह सुरक्षित तरीके से बंद नहीं किया गया था।
वहीं नगर निगम के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार के मुताबिक, बोरवेल पर करीब 15 साल पहले ढक्कन लगाया गया था और निगम को उसके हटाए जाने की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची की मौत के बाद इलाके में मातम का माहौल है और खुले व पुराने बोरवेल की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन राज्य शासन…
रायपुर: महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…
पंजाब की दो यूनिवर्सिटीज—फगवाड़ा की Lovely Professional University (LPU) और राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी—में हालिया…
नई दिल्ली दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट के सेशंस कोर्ट ने यौन शोषण के मामले…
रायपुर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले ने पर्यटन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले…
रायपुर: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से महानदी का जलस्तर बढ़ने के कारण रायगढ़ विधानसभा…