“जूते-चप्पल और कूड़ेदान”, हरियाणा में निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्ह तय

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान होगा। प्रत्याशियों ने नामांकनप्रत्र दाखिल करना शुरू कर दिया है। नेशनल पार्टी और राज्यस्तरीय पार्टियों के अपने चुनाव चिह्न होते हैं, लेकिन इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए कुछ नए चुनाव निशान शामिल किए हैं। इस बार निर्दलीयों के लिए 190 चुनाव चिह्न तय किए हैं। इस बार चुनाव चिह्न के रूप में जूता-चप्पल, जुराब, कूड़ेदान, चूड़ियां, बालियां भी दी जाएंगी। ऐसा पहली बार है कि चुनाव चिह्न के रूप में जूता-चप्पल को रखा गया है।

निर्वाचन आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए कुल 190 चुनाव चिह्न की व्यवस्था की है। चिह्न को लेकर उम्मीदवार जनता के बीच में प्रचार करने जाते हैं। बुलडोजर के निशान से आयोग ने किनारा कर लिया है। इसके बदले क्रेन, रोड रोलर व ट्रक का निशान रहेगा। नेताजी भिंडी, कटहल, तरबूज का चिह्न भी ले सकेंगे। आयोग ने देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले विश्व चैंपियन एथलीट नीरज चोपड़ा का भाला भी चुनाव चिह्न के रूप में दिया है। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों के लिए आयोग ने शृंगार और किचन के सामान को भी चुनाव चिह्न बनाया है। इनमें चूड़ियां, हीरा, बालियां, मोतियों का हार, अंगूठी, पर्स शामिल है। इसके अलावा ऊन व सिलाई, सिलाई मशीन, कैंची, फ्रिज, प्रेशर कुकर, ब्रेड टोस्टर, मिक्सी, माचिस की डिब्बी, लंच बॉक्स, गैस चूल्हा आदि भी चुनाव चिह्न हो सकते हैं।

गाइडलाइन के अनुसार, नामांकन करने वाले निर्दलीय प्रत्याशियों को कम से कम तीन चुनाव चिह्न मांगने होंगे। उनमें से प्राथमिकता के आधार पर किसी एक चिह्न आवंटित किया जाएगा। एक ही चुनाव चिह्न कई प्रत्याशियों ने मांगे तो ड्रा निकाला जाएगा। एयरकंडीशनर, अलमारी, सेब, ऑटो रिक्शा, गुब्बारा, बेल्ट, बेंच, दूरबीन, ब्लैकबोर्ड, डबल रोटी, ईंट, ब्रिफकेस, ब्रश, बाल्टी, केक, कैलकुलेटर, कैमरा, कैन, शिमला मिर्च, कारपेट, कैरम बोर्ड, फूलगोभी, सीसीटीवी कैमरा, जंजीर, चक्की, शतरंज, चिमनी, कोट, पैंट, टाई, फ्रॉक, कंप्यूटर, कंप्यूटर माउस, डीजल पंप, डिश एंटीना, डोली, बिजली का खंभा, बांसुरी, फुटबॉल खिलाड़ी, गन्ना किसान, अदरक, अंगूर, हरी मिर्च, हारमोनियम, हेडफोन, हेलमेट, माइक, कड़ाही, मूंगफली आदि को भी चुनाव चिह्न बनाया गया है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago