नीतीश कुमार की बड़ी चेतावनी, “मेरे साथ रहकर जिन लोगों ने गड़बड़ी की उनको छोड़ेंगे नहीं”

बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई बार तीखे मतभेद देखने को मिले. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान से बिहार में सियासत गरमा गई है. यह बयान न सिर्फ अगले पांच चरणों में बल्कि उनसे आगे भी काफी अहम माना जा रहा है. दरअसल, सूर्यगढ़ा में जेडीयू प्रत्याशी ललन सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया.

नीतीश कुमार जनता को यह समझाने की कोशिश करते दिखे कि आरजेडी को चुनने के बावजूद वह आरजेडी छोड़कर भाजपा में क्यों लौटे। अपने भाषण के दौराननीतीश कुमार ने कहा कि हम कुछ दिन के लिए आरजेडी के साथ चले गए थे. लेकिन, कुछ दिन बाद ही गड़बड़ करने लगा, जिसकी हमें जानकारी मिल रही थी. तब हमने तय कर लिया कि अब इन लोगो के साथ नहीं रहना है. नीतीश कुमार ने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे सब हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश किया था और बड़ी राशि का प्रलोभन भी दिया था. लेकिन, सफल नहीं हो पाया.

इसके बाद नीतीश कुमार ने जो बोला उसने बिहार के सियासत में हलचल तेज कर दी है. नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे साथ रहकर जितना इधर से उधर किया है, सबका जांच होगा. चुनाव के बाद हम एक-एक मामले की जहां गड़बड़ी हुई है उसकी जांच करवाएंगे. यहां हम लोगों के लिए काम करते हैं, कोई अपने परिवार के लिए करते हैं. लेकिन, उन लोगों को जब मौका मिलता है तो सिर्फ अपने परिवार के लिए काम करता है. नीतीश कुमार के इस आरोप पर बिहार की सियासत तेज हो गयी है.

बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि गड़बड़ी करना आरजेडी की फितरत रही है. मुख्यमंत्री जी ने इनकी गलती पकड़ ली है. ऐसे में चुनाव के बाद सच्चाई सबके सामने आ आएगी. तब जो दोषी होंगे उन्हें जेल जाना ही होगा. वहीं आरजेडी प्रवक्ता एज्जा यादव ने नीतीश कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी जब हमारे साथ रहते हैं तो कहते हैं तेजस्वी जी को सब जानबूझ कर फंसाता है. और जैसे ही हटते हैं इस तरह की बातें करने लगते हैं. तेजस्वी जी पर केन्द्र की सरकार ने पहले ही जानबूझकर षड्यंत्र के तहत ED-CBI जैसी संस्था लगा रखी है. बिहार की जनता सब देख रही है और लोकसभा चुनाव में इसका जवाब वोट से देगी.

admin

Recent Posts

संसद में हंगामे के बीच सायोनी घोष का विपक्ष पर हमला, बोलीं- चर्चा से भागना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं

पेपर लीक और शिक्षा सुधार को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच सांसद सायोनी…

3 hours ago

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजे गए, BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को बिहार बंद और छात्र आंदोलन के…

1 day ago

धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन शुरू होने से पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी? कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र…

1 day ago

ट्रंप ने ईरान पर हमलों पर लगाया ‘ब्रेक’, बोले- समझौता बेहतर विकल्प; क्या मध्य पूर्व में टल जाएगी बड़ी जंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग दो सप्ताह से जारी ईरान पर सैन्य हमलों को…

1 day ago

आलू-प्याज बेचने वाला झंडू कुमार बना कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडलिस्ट, गरीबी और पोलियो को हराया

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले झंडू कुमार, जिन्होंने बचपन में सड़क किनारे आलू-प्याज…

1 day ago

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

2 days ago