हेल्थ

SEEDS: इन 5 बीजों को करें डाइट में शामिल, आपके शरीर को फैट से करेंगे फ्री, रहेंगे फीट और मिलेगी दोगुनी एनर्जी।

SEEDS: इन 5 बीजों को करें डाइट में शामिल

आजकल का खान पान हमारी सेहत पर बेहद बुरा असर डालता है और हमारे खराब लाइफस्टाइल की वजह से हमारे शरीर में हमें अनयुजअल चेंजेस देखने को मिलते हैं और सबसे बड़ा चेंज है वजन का बढ़ना। खान-पान और रहन-सहन दोनों ही हमारे वजन को ज्यादा बढ़ाने का काम करते हैं। और अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसके लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि साथ ही साथ आपको सही डाइट लेनी भी बहुत ज्यादा जरूरी है। और लोग ऐसा करते भी हैं, वजन कम करने के लिए लोग हेल्दी डाइट को अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं।

लेकिन आज की इस वीडियो में मैं आपको बताने वाली हूं कि, हेल्दी फूड के अलावा आपको चाहिए कि आप इन बीजों को भी अपनी वेट लॉस की जर्नी में शामिल कर लें। इन बीजों से ना केवल आपको भरपूर पोषक तत्व मिलेंगे बल्कि इन बीजों को खाने से आपका पेट भी पूरा दिन भरा हुआ रहेगा। और इतना ही नहीं ये बीज आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करने का काम करते हैं। तो आइए बता देती हूं वो कौन से सीड्स हैं जो आपको अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए सबसे पहले है

चिया सीड्स

चिया सीड्स को वेट लॉस का सुपरफूड कहा जाता है। इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। चिया सीड्स पानी में फूलकर जैल जैसा बन जाते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं
कैसे खाएं?
• सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में चिया सीड्स मिलाकर पिएं।
• इन्हें स्मूदी, दही, या ओटमील में मिलाकर खा सकते हैं।

अलसी के बीज

अलसी के बीज वजन कम करने के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। इनमें फाइबर और हेल्दी फैट होता है, जो न सिर्फ पाचन को बेहतर करता है बल्कि लंबे समय तक भूख को भी कंट्रोल में रखता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करके फैट बर्न करने में मदद करता है।
कैसे खाएं?
• अलसी के बीजों को हल्का भूनकर पीस लें और इसे स्मूदी, सलाद, दही या सूप में मिलाएं।
• रोजाना 1-2 चम्मच अलसी पाउडर लेने से फायदा मिलेगा।

कद्दू के बीज

अगर आप हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो कद्दू के बीज जरूर ट्राई करें। इनमें प्रोटीन, जिंक, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट होते हैं, जो आपकी बॉडी को मजबूत बनाने के साथ-साथ एक्स्ट्रा फैट भी कम करने में मदद करते हैं।
कैसे खाएं?
• इन्हें हल्का रोस्ट करके स्नैक्स की तरह खा सकते हैं।
• सलाद, स्मूदी या ओट्स में डालकर खाएं।

सूरजमुखी के बीज

वजन कम करने में एनर्जी एक बड़ा रोल प्ले करती है और सूरजमुखी के बीज इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। ये विटामिन B, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर करते हैं और शरीर में एनर्जी बनाए रखते हैं।
कैसे खाएं?
• सूरजमुखी बीज को आप भूनकर स्नैक्स की तरह खा सकते हैं।
• इन बीजों का इस्तेमाल आप दही, ओट्स या स्मूदी के ऊपर टॉपिंग के रूप में भी कर सकते हैं।

तिल

तिल के छोटे-छोटे बीजों में कैल्शियम, आयरन, फाइबर और हेल्दी फैट होता है, जो न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को तेज करके फैट बर्न करने में भी मदद करता है।
कैसे खाएं?
• तिल को आप सलाद, पराठे, या स्मूदी में डाल सकते हैं।
• इसे हल्का भूनकर गुड़ के साथ भी खाया जा सकता है, ये काफी हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

3 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

4 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago