उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की रविवार तड़के अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल अभी उनकी हालत स्थिर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एम्स पहुंचकर उनका हालचाल लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रात के समय उपराष्ट्रपति को सोने के दौरान बेचैनी और सीने में दर्द महसूस हो रहा था जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का एक ग्रुप उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। फिल्हाल एम्स की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
PM ने एक्स पर लिखा, एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एम्स पहुंच गुए हैं, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी मिलेगी। वहीं उनके इलाक के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया गया, जिसमें अलग-अलग स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की खास टीम भी बनाई गई है।
कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…
उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…
जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…
अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…