हरियाणा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के पति आईपीएस राजेश दुग्गल को गुरुग्राम से हटा दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद भारतीय चुनाव आयोग की ओर से यह ऑर्डर जारी किए गए है। जिसके बाद देर रात हरियाणा सरकार ने बदलने का आदेश जारी कर दिया।
उन्हें पंचकूला स्थित पुलिस हेडक्वार्टर भेजा गया है। वह गुरुग्राम में जॉइंट कमिश्नर थे। बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए ब्यूरोक्रेसी में बदलाव को लेकर भारतीय चुनाव आयोग लगातार अपडेट ले रहा है। IPS राजेश दुग्गल की चुनाव आयोग (EC) और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई थी। हालांकि इस बार सुनीता दुग्गल को टिकट नहीं मिला है, लेकिन पंजाब सहित कई अन्य राज्यों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग से दुग्गल को हटाने का आग्रह किया गया था।
नई दिल्ली इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…
पणजी गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…
नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…
तेहरान ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…
नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…
देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…