Categories: देश

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं. 30 अक्टूबर को जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने 31 अक्टूबर को उच्चस्तरीय बैठक की. इसमें फैसला लिया गया कि अब चार्टर हेलिकॉप्टर में पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य रूप से मौजूद रहेगा. इसके अलावा हर उड़ान पूरी होने के बाद पायलट को यूकाडा के पास रिपोर्ट भेजनी होगी. ये दोनों फैसले 2 नवंबर से लागू होंगे.

बैठक में लिए गए फैसले

बैठक में हेली सेवाओं के सुरक्षा प्रोटोकॉल, मौसम संबंधी चेतावनियों के बावजूद उड़ान की अनुमति दिए जाने, ऑपरेटरों की जवाबदेही और हादसे की जांच जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य चारधाम हेली सेवाओं की सुरक्षा निगरानी को और प्रभावी बनाना था.

हादसे के बाद एहतियात के तौर पर यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के पूरे हेलिकॉप्टर बेड़े की उड़ानों पर रोक लगा दी है.

कैसे हुआ था हादसा

ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:12 बजे बदरीनाथ सिविल हेलीपैड से देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था. जोशीमठ घाटी के पास पहुंचने पर दोपहर करीब 1:14 बजे हेलिकॉप्टर का रडार ट्रांसमिशन और रेडियो संपर्क टूट गया.

इसके बाद चाई गांव के नजदीक हाथी पर्वत क्षेत्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पायलट हिमांशु सभरवाल और कर्नाटक से आए पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई.

दुर्गम और जंगली इलाके में राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया. सेना, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस की टीमों ने घटनास्थल से शव बरामद किए.

हादसे की जांच जारी

हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद मौसम खराब होने के बावजूद उड़ान की अनुमति दिए जाने को लेकर सवाल उठे हैं. हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

31 अक्टूबर को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो और डीजीसीए की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने मौके से जरूरी जानकारियां जुटाईं और ब्लैक बॉक्स की तलाश भी की.

जांच पूरी नहीं होने के कारण टीम फिलहाल चमोली में ही रुकी हुई है. जांच दल के लौटने और पड़ताल पूरी करने के बाद डीजीसीए को रिपोर्ट सौंपी जाएगी. इसके बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

News Desk

Recent Posts

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…

2 hours ago

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…

2 hours ago

Uttarakhand News: आखिरी वक्त पर टला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का केदारनाथ दौरा, 1-2 नवंबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम….

देहरादून. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उत्तराखंड स्थित केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है. राष्ट्रपति…

2 hours ago

9 साल बाद श्रीनगर में फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, 9.13 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम…

2 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर के अवसर…

3 hours ago