PTI03_29_2024_000085B
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की लोकसभा उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को चुनाव प्रचार शुरू किया। उन्होंने मंडी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने मंडी के लोगों से मंडयाली में वोट मांगे।
वहीं, रोड शो में बड़ी संख्या में लोग कंगना को समर्थक देने पहुंचे। उनके समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ उनका स्वागत किया। रोड शो के दौरान कंगना का लोगों ने माता की चुनरी और फूलों से स्वागत किया गया।
वहीं, मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा, “मंडी के लोग आज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। क्योंकि उनकी बेटी और राष्ट्रवादी आवाज इस चुनाव में मंडी का प्रतिनिधित्व करेगी। हमारे लिए विकास का मुद्दा मुख्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस दिशा में हमारा मार्गदर्शन करेंगे, उस दिशा में हम काम करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।”
बता दें कि बीजेपी मंडी लोकसभा सीट 2014 और 2019 में जीत चुकी है। उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने इस सीट पर कब्जा किया था।
जगदलपुर. ब्लॉक बस्तर के उत्कृष्ट आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय घाटलोहंगा में शाला प्रबंधन समिति की…
नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्कॉटलैंड की एथलीट मेगन कीथ ने सिर्फ कांस्य पदक…
मुंबई टाटा मोटर्स के लिए जुलाई 2026 एक बेहतरीन महीना रहा है. कंपनी ने इस…
सीएम डॉ. यादव ने कृषि सखियों से किया संवाद, किसान महिलाओं ने बताया कैसे बढ़ी…
जगदलपुर. बस्तर के घने जंगलों की सुरक्षा अब आधुनिक तकनीक के भरोसे और मजबूत होती…
नई दिल्ली ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार का दिन भारतीय एथलेटिक्स…