Uncategorized

दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गईं साध्वी, कमला बनकर सनातन में दिखाई रूची

 

दुनिया के अमीर परिवारों में शामिल और ऐपल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन जॉब्स भी महाकुंभ में सन्यासी बनकर जीवन जी रहीं हैं। उन्हें अपने गुरु निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से गोत्र मिला है। इसके साथ ही लॉरेन को एक नई पहचान मिली है। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान लॉरेन कमला बनकर सनातन धर्म को समझेंगी और यहां पर कथा और प्रवचन में शामिल होंगी। स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बताया कि लॉरेन जॉब्स की सनातन धर्म में बहुत रुचि है। वो उन्हें अपने पिता के तुल्य मानती हैं और वो भी पुत्री का स्नेह देते हैं। प्रयागराज के महाकुंभ में स्वामी कैलाशानंद गिरि ने उन्हें अपना गोत्र दिया और अब वो कमला नाम से जा रहीं हैं। कमला बनी लॉरेंस वाराणसी से अपनी 60 सदस्यीय टीम के साथ वो प्रयागराज पहुंचीं। यहां के दो प्रमुख अमृत शाही स्नान में शामिल होंगी, जिसमें मकर संक्रांति का स्नान और मौनी अमावस्या का स्नान शामिल है। इसके बाद प्रयागराज से रवाना होंगी। आपको बता दें कि लॉरेन जॉब्स का शनिवार को काशी में नया नामकरण हुआ।

महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने दिया गौत्र

उनके गुरु श्रीनिरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने उन्हें बेटी स्वीकारते हुए कुलनाम और गोत्र के साथ कमला नाम दिया। नामकरण के बाद कमला यानी लॉरेन पॉवेल ने अपने गुरु के साथ बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन किया। उन्होंने गंगा में नौकायन के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली गंगा आरती भी देखी। उन्होंने बताया कि वो प्रयागराज महाकुम्भ में कल्पवास करेंगी। इस दौरान वह संतों के साथ रहकर आध्यात्मिक शांति की खोज करेंगी। बता दें कि पॉवेल जॉब्‍स अरबों रुपये की मालकिन हैं. फोर्ब्स मैग्‍जीन के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद पॉवेल जॉब्स को अपने पति की संपत्ति विरासत में मिली. इसमें एप्पल स्टॉक के 5.5 मिलियन शेयर और वॉल्ट डिज़नी कंपनी में 7.3 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है. वह संयुक्त राज्य अमेरिका की तीसरी सबसे अमीर महिला और दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गईं. फोर्ब्‍स के मुताबिक, जनवरी 2025 में पॉवेल जॉब्‍स की कुल संपत्ति 15.5 बिलियन डॉलर है.

Rupesh Jha

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago