Uncategorized

फरीदाबाद: ओजोन पार्क सोसाइटी के क्लब हाउस में हुई बैठक, नहर पार क्षेत्र में बसी सोसाइटीज की समस्याओं का होगा समाधान

ग्रेटर फरीदाबाद एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी शर्मा की अध्यक्षता में नहर पार क्षेत्र में बसी सोसाइटीज की समस्याओं के समाधान हेतु बनाए गए ग्रेफा एसोसिएशन पटल को आम जनसमस्याओं के लिए अधिक व्यापी और समग्र बनाने के उद्देश्य से ओजोन पार्क सोसाइटी के क्लब हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया। 25 से ज़्यादा सोसाइटीज की RWA के पदाधिकारियों की सहभागिता से संपन्न हुई इस बैठक में मुख्य रूप से बिजली, पानी , सीवर, सुरक्षा और अपराध के विषयों पर पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं रखीं व ग्रेफा एसोसिएशन संस्था में अपनी आस्था जताते हुए समाधान की रूपरेखा तैयार की।

संस्था के अध्यक्ष ओपी शर्मा, महासचिव विकास खत्री व कोषाध्यक्ष पारस भारद्वाज ने सभी समस्याओं को राजनीतिक, आधिकारिक व न्यायालय के माध्यम से समाधान का आश्वासन दिया। सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने ग्रेटर फरीदाबाद में रहने वाले नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रेफा एसोसिएशन के तत्त्वाधान में संस्था की सदस्यता बढ़ाने व विभिन्न नागरिक समितियां तैयार करने की मांग की जिससे मूलभूत समस्याओं के प्रति अधिकारियों और चुने हुए जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय की जा सके। उपस्थित सभासदों ने लगातार चलती आ रही मूलभूत समस्याओं के जस के तस रहने और बिल्डर्स द्वारा की जा रही मनमानी पर कड़ा विरोध जताया। हरियाणा सरकार के शहरी निकाय कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से नागरिकों को खासी उम्मीदें हैं क्योंकि अधिकतर समस्याओं का निराकरण उनके मंत्रालय के अधीन आने वाले नगर निगम व फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारक्षेत्र में आता है।

बता दें कि, इस बैठक में मुख्य रूप एमराल्ड सोसाइटी ,आरपीएस पाल्म्स, एसआरएस रेजीडेंसी, सेक्टर 75 के विभिन्न ब्लॉक्स के पदाधिकारीगण, शिव साईं ओजोन सोसाइटी, पियूष हाइट्स, अमोलिक हाइट्स, वशिष्ठ हाइट्स, हेरिटेज सोसाइटी, डी ब्लॉक, आरपीएस सवाना, केएलजे बी ब्लॉक व अन्य नहरपार सोसाइटीज के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। ग्रेफा एसोसिएशन की तरफ से विकास खत्री, पारस भारद्वाज, अरुण भारतीय, अधिवक्ता कृपा राम, पी एन भट्ट, नरवीर यादव, रिंकू सिलानी, सतिंदर दुग्गल,आर पी उनियाल व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

admin

Recent Posts

तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च…

55 minutes ago

तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च…

55 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

1 hour ago

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक – राज्यपाल रमेन डेका….

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि सस्ता इलाज, किफायती दवाएं और ग्रामीण क्षेत्रों…

1 hour ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन महिलाओं और बच्चों के…

1 hour ago

निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं….

रायपुर: श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल…

1 hour ago